VIDEO : बोट बुक करवाने के बाद ड्वेन ब्रावो के साथ जमकर नाचे शाहरुख खान
नई दिल्ली। बिजनेस व मनोरंजन के मामले में बाॅलीवुड के बाद अगर शाहरुख खान किसी के साथ ज्यादा लगाव रखते हैं तो वो है क्रिकेट। आईपीएल में कोलकाता नाईट राइडर्स के मालिक शाहरूख कैरेबियन प्रीमियर लीग(सीपीएल) में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के भी मालिक हैं। उनकी टीम सीपीएल में जबरदस्त परफाॅर्मेंस कर रही है। शाहरुख अपनी टीम का हाैसला बढ़ाने के लिए उनके साथ बने रहते हैं। सीपीएल में भी उन्होंने खिलाड़ियों को एक पार्टी दी जहां वह विंडीज क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो के साथ जमकर नाचे।
ड्वेन ब्रावो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शाहरुख के साथ डांस करते हुए वीडियो अपलोड़ किया है। वीडियो में दोनों बाॅलीवुड गाना लुंगी डांस के ऊपर खूब नाचते दिखे। ट्रिनबागो ने लीग के 5वें मैच में सेंट लूसिया को 7 विकेट से हराया, जिसके बाद शाहरुख खान ने एक बोट बुक करते हुए टीम को पार्टी दी। बोट में पूरा सेट तैयार किया गया था और डिनर का भी इंतजाम किया गया था। शाहरुख ने ब्रावो के साथ भी जमकर डांस किया। ब्रावो ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि जीत के बाद हमने ऐसे जश्न मनाया।
View this post on InstagramA post shared by Dwayne Bravo (@djbravo47) on
बता दें कि पोलार्ड की अगुआई में ट्रिनबागो शानदार प्रदर्शन कर रही है।टीम ने अभी तक अपने तीनों मुकाबले जीते हैं और वह अंक तालिका में दूसरे स्थान स्थान पर काबिज है। ट्रिनबागो नाइट राइडर्सने अपने पहले मुकाबले में सेंट किट्स एंड नेविस टीम को 11 रन से मात देकर टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज किया था। दूसरे मुकाबले में जमैका तलवाह को 22 रन से मात दी.अपने पिछले मुकाबले में उन्होंने सेंट लूसिया को सात विकेट से हराया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
