Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 10: अरे गजब, शाहरुख भी करते हैं किसी को कॉपी, मालूम नहीं था...

बेंगलुरू। बुधवार को बेहद ही रोमांचक मुकाबले में जिस तरह से केकेआर के कैप्टन गौतम गंभीर ने कप्तानी पारी खेलकर अपनी टीम तो जिताया, उसकी जितनी तारीफ की जाए कम ही है। आपको बता दें कि IPL-10 के एलिमिनेटर मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया।

केकेआर का मुकाबला शुक्रवार को मुंबई इंडियंस से

केकेआर का मुकाबला शुक्रवार को मुंबई इंडियंस से

अब केकेआर का मुकाबला शुक्रवार को मुंबई इंडियंस से होगा, और इस मैच को जीतने वाला ही 21 मई को पुणे संग फाइनल खेलेगा। रोमांच के इस मैच को देखने के लिए टीम के को-ओनर और हिंदी फिल्म जगत के बादशाह शाहरुख खान भी मौजूद थे।

गंभीर के विनिंग एक्शन को शाहरुख ने किया कॉपी

गंभीर के विनिंग एक्शन को शाहरुख ने किया कॉपी

बारिश से बाधित मैच में एक वक्त पर कोलकाता के 12 रन पर तीन विकेट थे, लेकिन गंभीर ने जिस तरह से गंभीरता दिखाई, उसने उनके क्लासिक बैटसमैन की छवि को पूरी तरह से सही साबित कर दिया इसलिए जिस वक्त मैदान पर जीत के बाद गंभीर ने हाथ उठाकर सेलिब्रेशन किया, ठीक उसी तरह का सेलिब्रेशन किंग खान ने दर्शकों की सीट पर बैठकर किया।

किंग खान भी किसी को कॉपी करते हैं...

दोनों के एक जैसे एक्सप्रेशन की तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोगों ने इस पर काफी प्रतिक्रियाएं दी हैं, लोगों का कहना है कि अक्सर लोग शाहरुख को फॉलो या कॉपी करते हैं, अच्छा लगा कि किंग खान भी किसी को कॉपी करते हैं।

डकवर्थ लुइस नियम

गौरतलब है कि कोलकाता ने पहले गेंदबाजी करते हुए हैदराबाद को निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 128 रनों पर ही रोक दिया था। उसे जीत के लिए 129 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन पहली पारी के अंत होने पर बारिश होने लगी, मैच पूरे तीन घंटे तक बाधित रहा और उसके बाद कोलकाता को डकवर्थ लुइस नियम के हिसाब से छह ओवरों में 48 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला।

हैदराबाद आईपीएल 10 से बाहर

इन छह ओवरों में दो ओवर पावर प्ले के थे। इस बदले हुए लक्ष्य को कोलकाता ने चार गेंद शेष रहते हुए तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया और हैदराबाद को आईपीएल 10 से बाहर कर दिया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+