Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO: राजस्थान से जीता केकेआर तो शाहरुख और गौरी खान ने कुछ यूं दी बधाई

नई दिल्ली। आईपीएल 11 में 4 टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रहीं थी, अंक तालिका में शीर्ष पर मौजूद हैदराबाद और चेन्नई के मुकाबले में माही सेना ने बाजी मारकर फाइनल में अपनी जगह बना ली। वहीं दूसरे मुकाबले में केकेआर और राजस्थान के बीच एक रोमांचक मुकाबला हुआ जिसमें केकेआर ने मैच जीता और क्वालीफायर 2 में अपनी जगह बना ली है। दरअसल हैदराबाद और केकेआर के बीच जो भी मुकाबला जीतेगा वो सीधा रविवार को चेन्नई के साथ फाइनल में भिड़ेगा। राजस्थान औऱ केकेआर के बीच हुए मुकाबले में केकेआर की जीत पर इस टीम के कोऑनर बालीबुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने कुछ इस तरह से प्रतिक्रिया दी, और एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी टीम का हौसला बढ़ाया।

किंग खान ने कुछ यूं जताई खुशीः दरअसल शाहरुख खान इन दिनों अपनी शूटिंग में व्यस्थ हैं। गौरतलब हो की केकेआर टीम के साथ खान कई बार अपनी तस्वीरें साझा कर चुके हैं। इसी बीच क्वालीफायर 1 के नॉकआउट मुकाबले में जब केकेआर और राजस्थान का मैच चल रहा था उस वक्त शाहरुख खान अपनी शूटिंग के लिए निकलने से पहले नहा रहे थे। उनको जब ये खबर मिली की उनकी टीम इस मुकाबले में जीत गई है तो उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा की मेरी सारी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।

Ladies sangeet & kkr ..celebrations in Calcutta

A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan) on

गौरी खान ने भी दी बधाईः शाहरुख खान अपनी शूटिंग के लिए व्यस्थ हैं तो वहीं उनकी पत्नी गौरी खान भी इस मुकाबले को देखने नहीं पहुंच सकीं थी लेकिन जब उन्हें पता चला की उनकी टीम इस मुकाबले में जीत गई है तो उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा की महिला संगीत और कुछ मित्रों के साथ केकेआर की जीत का जश्न मनाते हुए। गौरतलब हो की केकेआर इस जीत के बाद क्वालीफायर 2 में पहुंच गई है औऱ उसका मुकाबला शुक्रवार को हैदराबाद की टीम से होना है।

Story first published: Friday, May 25, 2018, 12:10 [IST]
Other articles published on May 25, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+