शिल्पा शेट्टी की 'फनी' एक्टिंग देख हंसने पर मजबूर हुए डेविड वाॅर्नर, देखें वीडियो
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण अभी खेल पूरी तरह से शुरू नहीं हो पाए हैं। ऐसे में खिलाड़ी घर में बैठकर किसी ना किसी तरीके से समय बीता रहे हैं। कोई इंस्टाग्राम पर लाइव चैट में खोया है तो कई टिकटाॅक की दुनिया में खोए हैं। ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर लाइव चैट में तो ज्यादा एक्टिव नहीं दिखे, लेकिन टिकटाॅक पर वह पूरी तरह से छाए हुए हैं। आए दिन ऐसे वीडियो फैंस के साथ शेयर करते हैं जिसे देख सभी हंसने पर मजबूर हो जाते हैं। अब वॉर्नर ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की नकल उतारते नजर आ रहे हैं।

शिल्पा की एक्टिंग देख नहीं रोक पाए हंसी
वाॅर्नर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शिल्पा एक एनिमेटेड करेक्टर में दिख रही हैं और कोई ओपेरा सॉन्ग गा रही हैं। शिल्पा के चेहरे के रिएक्शन देख वाॅर्नर अपनी हंसी नहीं रोक पाए और वह उनकी नकल करते हुए खुद ही हंसने लग पड़े। वाॅर्नर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है कि, 'यह करते-करते मुझे काफी हंसी आई।'
|
वाॅर्नर की ये वीडियो भी हुई थी वायरल
इससे पहले वाॅर्न ने ऐसा वीडियो शेयर किया था जिसमें वो कुर्सी से गिर जाते हैं और इसकी शिकायत अपनी पत्नी कैंडिस से करते नजर आए। इस वीडियो में वॉर्नर एक छोटी सी कुर्सी पर बैठने की कोशिश करते हैं। जैसे ही वॉर्नर बैठने वाले होते हैं वो कुर्सी वहां से हट जाती है और वो जमीन पर गिर जाते हैं। इसके बाद वॉर्नर एक बार फिर से उस कुर्सी पर बैठने की कोशिश करते हैं लेकिन उनके साथ फिर वही होता है और वो फिर से गिर जाते हैं। इस वीडियो के कैप्शन में डेविड वॉर्नर ने लिखा है कि, 'कैंडिंस ये कुर्सियां काफी हैरान करने वाली हैं। मेरी बात एक बार सुनो।'
टिकटॉक आया पसंद
बता दें कि डेविड वॉर्नर को टिकटॉक काफी भा गया है और वो अधिकतर रोज वीडियो इस पर शेयर करते हैं। इस साल उन्हें आईपीएल के इस सीजन में एक बार फिर से सनराइजर्स हैदराबाद टीम की कप्तानी सौंप दी गई है। 2018 आईपीएल में वो हिस्सा नहीं ले सके थे क्योंकि बॉल टैंपरिंग मामले में उन्हें एक साल का बैन झेलना पड़ा था। हालांकि पिछले साल उन्होंने आईपीएल में वापसी की थी और जबरदस्त बल्लेबाजी भी की थी। आईपीएल में उनकी सफलता की बात करें तो डेविड वॉर्नर की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद 2016 में आईपीएल खिताब अपने नाम कर चुका है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
