गांगुली प्रेरणादायक कप्तान : मैकलम
आईपीएल के प्रथम संस्करण में केवल 73 गेंद में धमाकेदार 158 रनों (नाबाद) की पारी खेलने वाले इस विस्फोटक बल्लेबाज ने कहा, "दुर्भाग्यवश मैं पिछले प्रदर्शन को नहीं दोहरा सका हूं। मैं अपने तरीके से टीम को योगदान देने पर ध्यान दे रहा हूं। कभी-कभी पांच गेंद में 20 रन बनाकर या फिर 20 गेंद में 20 रन बनाकर। एक दिन ऐसा भी आएगा जब उस तरह की पारी आप दोबारा देख सकेंगे।"
न्यूजीलैंड के इस दिग्गज बल्लेबाज ने कहा, "मैं गांगुली को कप्तानी वापस सौंपकर काफी खुश हूं और वह कप्तान के रूप में काफी अच्छा काम कर रहे हैं।"
मैकलम ने कहा, "मैं खिलाड़ियों को प्रेरित करने में सफल नहीं हुआ था। सौरव बहुत अच्छे कप्तान हैं। मैं यहां पर अपनी टीम की जरूरत के हिसाब से योगदान देने आया हूं। मैं नहीं जानता की भविष्य में क्या होगा लेकिन मैं सौरव गांगुली को मैच जीतने में मदद करना चाहता हूं।"
उल्लेखनीय है कि मैकलम आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट श्रृंखला की वजह से आईपीएल के तीसरे संस्करण के शुरुआती मैच में टीम का हिस्सा नहीं बन सके थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications