oi-Ankur
कोलकाता। रोमांच, उत्साह और ग्लैमर से भरे इंडिया के त्योहार आईपीएल 8 का सुंदर आगाज हो चुका है। आईपीएल 8 की ओपनिंग मैच में कोलकाता ने मुंबई को 7 विकेट से हरा दिया है।
केकेआर की टीम हर मामले में मुंबई टीम पर भारी दिखी, मैच के हीरो रहे मोर्केल, गंभीर, मनीष पांडे और सूर्यकुमार लेकिन इन चारों की चमक उस समय फीकी रह गई जिस समय मैदान पर केकेआर टीम के सह मालिक शाहरूख खान अपने नन्हें अबराम को लेकर मैदान में उतरे। शाहरूख ने जीत के बाद अबराम संग ईडन गार्डन का चक्कर लगाया, जिसे देखकर पूरी भीड़ पागल हो गई।
मालूम हो कि मौजूदा चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने बुधवार को घरेलू मैदान ईडन गरडस स्टेडियम में हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण का विजयी आगाज करते हुए मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया।
मुंबई से मिले 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट राइडर्स ने कप्तान गौतम गंभीर (57), युवा बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (नाबाद 46) की नायाब पारियों एवं मैन ऑफ द मैच मोर्ने मोर्केल (18/2) की कसी हुई गेंदबाजी की बदौलत तीन विकेट खोकर नौ गेंद शेष रहते 170 रन बना लिया और सात विकेट से जीत हासिल कर ली।
आईये आपको भी दिखाते हैं उस वक्त की तस्वीरें जब जीत के बाद शाहरुख ने बेटे अबराम संग लगाया स्टेडियम का चक्कर
अबराम संग पापा शाहरूख
इसमें किसी को शक नहीं वाकई में अबराम बहुत क्यूट है।
गौतम गंभीर संग अबराम
केकेआर के कैप्टन गौतम गंभीर के साथ अबराम खान।
राजीव शुक्ला और अबराम
राजीव शुक्ला और अबराम।
अबराम
बेटे संग मुस्कुराते हुए पापा शाहरूख खान।
जीत के बाद शाहरुख ने बेटे संग लगाया स्टेडियम का चक्कर
जीत के बाद शाहरुख ने बेटे संग लगाया स्टेडियम का चक्कर।
जीत के बाद शाहरुख ने बेटे संग लगाया स्टेडियम का चक्कर
शाहरूख ने जीत के बाद अबराम संग ईडन गार्डन का चक्कर लगाया, जिसे देखकर पूरी भीड़ पागल हो गई।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Thursday, April 9, 2015, 8:32 [IST]
Other articles published on
Apr 9, 2015