नई दिल्ली। आईपीएल(IPL) का खिताब 2 बार जीत चुकी कोलकाता नाईट राइडर्स(Kolkata Knighr Riders) के लिए इस बार का सीजन भी रोमांचक भरा होता जा रहा है। टीम ने शुक्रवार को अहम मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को हराकर 13 मैचों में 12 अंक बटोर लिए हैं। ऐसे में उन्हें प्लेआफ में पहुंचने के लिए आखिरी मैच में बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। मैच के हीरो साबित हुए युवा बल्लेबाज शुबमन गिल(Shubman Gill), जिन्होंने अंत तक बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई। शुबमन की पारी से उनका परिवार तो खुशी से झूमा, वहीं टीम के मालिक शाहरुख खान(Shahrukh Khan) भी खुश हुए और उन्होंने उनके पिता लखविंदर गिल के लिए एक मजेदार ट्वीट किया।
शुबमन ने 49 गेंदों में नाबाद 65 रन बनाए, जिसमें 5 चाैके व 2 छक्के शामिल रहे। यह उनका इस सीजन में तीसरा अर्धशतक रहा। शुबमन ने जैसे ही अर्धशतक पूरा किया तो उनके पापा डक आउट की तरफ अचानकर भांगड़ा डालते हुए दिखाई दिए, वहीं उनकी मां तालियां बजाने लगीं। जीत के बाद शाहरुख भी उनके पापा के डांस को देख इंप्रेसिव हुए। न्होंने ट्वीट करके सभी खिलाड़ियों को इसकी बधाई दी और साथ में लिखा, 'आज की रात पापा की है! पापा और परिवार के लिए 3 चीयर्स।
Well done @KKRiders & @DineshKarthik . All played like u should…by backing urselves. @lynny50 #SWarrier @RealShubmanGill good job. But tonite belongs to Papa! 3 cheers for proud papa & family. pic.twitter.com/KDlvVWmnYT
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) May 3, 2019
बता दें कि पंजाब की टीम ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 183 रन बनाए। सैम कुरेन ने नाबाद 55 और निकोलस पूरन ने 48 रनों की पारी खेली। जवाब में कोलकाता को क्रिस लिन और शुभमन के रूप में अच्छी शुरूआत मिली। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी हुई। क्रिस लिन 22 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन शुभमन टिके रहे। इसके बाद रॉबिन उथप्पा (22 रन) और आंद्रे रसेल (24 रन) के विकेट भी गिरे लेकिन शुभमन गिल थमे नहीं। कोलकाता के 13 मैचों में 12 अंक हैं। अगर वह अपना आखिरी मैच जीत जाती है तो प्लेऑफ में पहुंच सकती है।