For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

KKR VS SRH: केकेआर को मिली हार तो शाहरुख खान ने किया चौंकाने वाला ट्वीट

नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन की अगर बात करें तो शुरुआत में केकेआर की टीम को देखकर हर कई इस टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद नहीं कर रहा था, दिनेश कार्तिक को इस टीम की पहली बार कमान सौंपी गई थी, ऐसा ही रहा हैदराबाद की टीम के साथ भी उन्होंने भी इस सीजन अपना कप्तान बदला। दोनो ही टीमों ने इस सीरीज में क्या शानदार प्रदर्शन किया। क्वालीफायर-2 के मुकाबसे से पहले हैदराबाद की टीम जो इस सीरीज के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम थी उसने 4 मुकाबले लगातार हारे थे और वहीं केकेआर की टीम ने लगातार 4 मुकाबले जीते थे। ऐसे में इस मुकाबले में जो टीम जीतती उसके लिए फाइनल की राह खुली थी लेकिन जो हारती उसके लिए आईपीएल का सफर समाप्त था। ऐसे में मुकाबला रोमांचक तो होना ही था। पहले बल्लेबाजी के लिए पहुंची हैदराबाद की टीम की बल्लेबाजी हर मैच की तरह इस मैच में भी आला दर्जे की नहीं रही और बड़े बल्लेबाज कुछ खास करिश्मा नहीं दिखा सके लेकिन इस मैच के हीरो या यूं कहें की इस पूरी सीरीज के हीरो अफगानिस्तान के राशिद खान ने इस मैच में जो जलवा दिखाया उसे देखकर किंग खान की टीम के पसीने छूट गए, पूरे मुकाबले में एक ही चेहरा दिखाई दे रहा था औऱ एक ही नाम सुनाई दे रहा था वो था राशिद खान का । अंतिम ओवरों में बल्लेबाजी करने पहुंचे राशिद खान नें केवल 10 गेंदों पर 34 रन जड़ दिए और अंतिम ओवर में 24 रन जड़कर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। केकेआर को हैदराबाद ने 174 रनों का लक्ष्य दिया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की बल्लेबाजी शुरुआत में आला दर्जे की दिखी नरेन और क्रिस लिन शानदार फार्म में दिख रहे थे। केकेआर की शुरुआत भी तेज थी लेकिन हैदराबाद के गेंदबाजों ने बीच के ओवरो में धारदार गेंदबाजी की और केकेआर से जीत छीन ली। केकेआर की इस हार पर टीम के कोऑनर शाहरुख खान ने एक ट्वीट किया जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

किंग खान ने किया ट्वीटः केकेआर के लिए इस सीजन का सफर अब खत्म हो गया है हैदराबाद से मिली हार के बाद अब केकेआर फाइनल से बाहर हो गया है। इस हार के बाद बालीवुड के किंग खान ने एक ट्वीट करते हुए लिखा की मुझे अब फ्लाइट का टिकट कैंसल कराना पड़ेगा लेकिन मेरी टीम ने जो इतना शानदार प्रदर्शन किया उसके लिए उसे धन्यवाद, हम एक बेहतरीन टीम हैं और हमने शानदार खेल खेला।गौरतलब हो की किंग खान की टीम पर इस मैच में राशिद खान भारी पड़े।

Story first published: Saturday, May 26, 2018, 11:14 [IST]
Other articles published on May 26, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+