For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsAFG: खुद को विराट कोहली से बेस्ट बताने वाले इस खिलाड़ी के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और भारत के बीच खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में भारत की टीम ने अफगानिस्तान की टीम को पारी और 262 रनों की करारी शिकस्त दी। अफगानिस्तान की टीम इस मुकाबले से अपने टेस्ट करियर की शुरुआत कर रही थी और उसका सामना भी विश्व की नंबर वन टेस्ट टीम भारत से होना था। मुकाबले से पहले अफगानिस्तान ती टीम ने कुछ ऐसे बयान जरूर दिए थे जिससे भारतीय प्रशंसकों को थोड़ी असहजता हुई थी। अफगान के गेंदबाजों ने पूरी दुनिया में इन दिनों जलवा बिखेरा है। खैर इस मुकाबले में भारत के कुछ दिग्गज खिलाड़ी भले ही हिस्सा न लिए हों लेकिन बाकी साथी खिलाड़ियों ने अफगान टीम को टेस्ट क्रिकेट का ककहरा जरूर पढ़ा दिया, और उनके अति उत्साहित बयानों का समुचित जवाब भी दिया। इस मुकाबले में अफगानिस्तान के नाम कई शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़े लेकिन उनके स्टार खिलाड़ी शहजाद के नाम जो रिकार्ड जुड़ा उसको इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। गौरतलब हो की शहजाद इस टीम के स्टार खिलाड़ी हैं और उन्होंने कहा था की मैं कोहली से लंबे छक्के मार सकता हूं और उनसे बेस्ट खिलाड़ी हूं।

जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

भारत की पारी सिमटने के बाद अफगान टीम बल्लेबाज़ी करने उतरी तो पहली गेंद मोहम्मद शहज़ाद ने खेली वहीं उमेश के पहले ओवर में शहज़ाद ने 8 रन बनाए। शहज़ाद इस पारी को आगे बढ़ाते-बढ़ाते 14 रन तक ले गए। लेकिन यहीं पर उनकी पारी पर ब्रेक लग गया। चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर वो रन आउट हो गए। एक रन चुराने की कोशिश में वो हार्दिक पांड्या के थ्रो से पीछे रह गए और आउट हो गए। इसी के साथ वो टेस्ट क्रिकेट में अफगानिस्तान की तरफ से न सिर्फ रन आउट बल्कि आउट होने वाले भी पहले बल्लेबाज़ बन गए।

कोहली से की थी तुलना

कोहली से की थी तुलना

गौरतलब हो की कुछ दिनों पहले मोहम्मद शहज़ाद ने अपनी फिटनेस पर बात करते हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली से अपनी तुलना की थी। उन्होंने कहा था की मैं फिटनेस पर भी पूरा ध्यान रखता हूं और खाने पर भी। अगर आप मुझे कोहली की तरह फिटनेस के प्रति जुनूनी देखना चाहते हैं, तो यह संभव नहीं है लेकिन मैं वजन कम करने पर काम कर रहा हूं।" उन्होंने कहा कि, जितना लंबा विराट कोहली छक्का मारते हैं, मैं उससे ज्यादा लंबा छक्का मार सकता हूं, जरूरत क्या है उनकी तरह इतना डाइट करने की। बता दें की शहज़ाद का वजन 90 किलो है।

दोनों ही पारियों में रहे फ्लॉफ

दोनों ही पारियों में रहे फ्लॉफ

इस एकमात्र टेस्ट मुकाबले में शहजाद ने पहली पारी में तो 8 रन बनाए और रन आउट हो गए। इसके बाद फॉलोआन खेलने उतरी अफगानिस्तान की टीम को उम्मीद थी की उनका यह स्टार खिलाड़ी शानदार इनिंग खेलेगा लेकिन वो फिर से फ्लॉफ रहे और दूसरी इनिंग में भी उन्होंने सिर्फ 13 रन ही बनाए। गौरतलब हो की यह मुकाबला भारत ने पारी और 262 रन के बड़े अंतर से जीता।

Story first published: Saturday, June 16, 2018, 15:36 [IST]
Other articles published on Jun 16, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+