Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मैदान पर एक बार फिर उतरेगी सचिन-सहवाग की जोड़ी, ब्रेट ली- मुरलीधरन की गेंद पर लगायेगी छक्का

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे शानदार ओपनिंग जोड़ियों में से एक जोड़ी है महान बल्लेबाज मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग की, दोनों खिलाड़ी जब भी मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरते थे गेंदबाज खौफ खाते थे। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खिलाफ दोनों ही खिलाड़ियों को बल्लेबाजी करना पसंद खास तौर से ब्रेट ली के खिलाफ। क्रिकेट फैन्स के लिये यह पुराने जमाने की बात हो सकती है लेकिन अनएकेडमी रोड सेफ्टी अभियान के तहत आप इन खिलाड़ियों को एक बार फिर से मैदान पर खेलते हुए लाइव देख सकते हैं।

और पढ़ें: सुपरओवर की जगह ICC ने टाईब्रेकर से निपटने का दिया नया सुझाव, कहा- ऐसे निकालें रिजल्ट

जी हां, 7 मार्च से शुरु हो रहे इस टूर्नामेंट में एक बार फिर से क्रिकेट फैन्स का मनोरंजरन करने और सड़क सुरक्षा के बारे में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से सचिन तेंदुलकर, वीरेंदर सहवाग की जोड़ी एक बार फिर से मुंबई के वानखेड़े में उतरेगी।

और पढ़ें: युवराज सिंह पर भड़का पूर्व सलामी बल्लेबाज, कहा- आतंक के साये में भारत-पाकिस्तान में क्रिकेट नहीं

जानें कब और कहां मैदान पर उतरेंगे यह दिग्गज खिलाड़ी

जानें कब और कहां मैदान पर उतरेंगे यह दिग्गज खिलाड़ी

उल्लेखनीय है कि सड़का सुरक्षा के प्रति जागरुकता फैलान के लिये 'अनएकेडमी रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज' के तहत टी20 टूर्नामेंट कराने का फैसला किया है जिसमें दुनिया भर के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस टूर्नामेंट में भारत, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, वेस्ट इंडीज और साउथ अफ्रीका के कुछ बड़े क्रिकेटर हिस्सा लेंगे, जिसमें सचिन तेंदुलकर, वीरेंदर सहवाग, युवराज सिंह, जहीर खान, ब्रायन लारा, शिवनारायण चंद्रपाल, ब्रेट ली, ब्रेट हॉज, जोंटी रोड्स, मुथैया मुरलीधरन, तिलकरत्ने दिलशान और अजंता मेंडिस शामिल हैं।

वानखेड़े में भिड़ेंगे लारा और सचिन तेंदुलकर

वानखेड़े में भिड़ेंगे लारा और सचिन तेंदुलकर

आयोजकों के अनुसार इस सीरीज का लक्ष्य सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाना है। इस सीरीज के दौरान कुल 11 मैच खेले जायेंगे, जिसका पहला मैच 7 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जायेगा। पहले मैच के दौरान दुनिया के दो महान दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और वेस्ट इंडीज के ब्रायन लारा मैदान पर फिर एक बार आमने-सामने खेलते हुए नजर आएंगे।

ऐसा है रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का शेड्यूल

ऐसा है रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का शेड्यूल

इस सीरीज के दो मैच वानखेड़े स्टेडियम, 4 मैच पुणे में महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम, चार मैच नवी मुंबई के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम और फाइनल 22 मार्च को यहां ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। पुणे में भारतीय टीम के दो मैच होंगे।

इसमें से एक मैच 14 मार्च को साउथ अफ्रीका लेजंड्स और दूसरा 20 मार्च को ऑस्ट्रेलिया लेजंड्स के खिलाफ होगा। वानखेड़े और डीवाई पाटिल स्टेडियम में मेजबान टीम एक-एक मैच खेलेगी। इंडिया लेजंड्स की अगुआई सचिन तेंदुलकर करेंगे। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर इस सीरीज के कमिश्नर हैं और मैच शाम 7 बजे से शुरू होंगे।

Story first published: Saturday, February 15, 2020, 7:58 [IST]
Other articles published on Feb 15, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+