शाकिब अल हसन और मुस्तफिजुर को 14 दिन तक रहना होगा क्वारेंटीन
नई दिल्ली। बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन और तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के पास श्रीलंका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए तैयारी का समय नहीं मिलेगा। दरअसल दोनों ही खिलाड़ियों को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने दोनों ही खिलाड़ियों को क्वारेंटीन से राहत देने से इनकार कर दिया है। दोनों ही खिलाड़ियों को भारत से वापस आने के बाद 14 दिन तक अनिवार्य क्वारेंटिन में रहना होगा। दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा थे और बायो बबल में थे, लेकिन बावजद इसके दोनों ही खिलाड़ियों को बांग्लादेश में 14 दिन तक क्वारेंटीन में रहना होगा।
बाग्लादेश के डायरेक्टर जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज ने बताया कि दोनों ही खिलाड़ियों को 14 दिन का क्वारेंटीन पूरा करना होगा। दोनों को सरकार द्वारा बनाएगए क्वारेंटीन सेंटर में 14 दिन तक रहना होगा इसके बाद ही वह टीम के साथ शामिल हो सकते हैं। माना जा रहा था कि दोनों ही खिलाड़ी आगामी तीन मैचों की सीरीज का हिस्सा होंगे। बता दें कि शाकिब और मुस्तफिजुर केकेआर और राजस्थान रॉयल्स की ओर से आईपीएल में खेल रहे थे। पहले दोनों ही खिलाड़ी 19 मई को वापस बांग्लादेश पहुंचने वाले थे और तीन दिन के क्वारेंटीन के बाद वो 23 मई को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में शामिल होते।
लेकिन जिस तरह से आईपीएल को बीच में ही कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से सस्पेंड किया गया है उसके बाद शाकिब और मुस्तफिजुर स्पेशल विमान से बांग्लादेश पहुंचेंगे। वहीं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड दोनों ही खिलाड़ियों को टीम में जल्द से जल्द शामिल करना चाहता है ताकि वह श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले टीम से जुड़ जाए। वहीं बीसीबी की ओर से कहा गया है कि फिलहाल कोई फ्लाइट भारत से बांग्लादेश के लिए नहीं है, ऐसे में अगर दोनों को भारत आना है तो उनके लिए खास इंतजाम करना होगा। बांग्लादेश के कोच रसल डोमिंगो का कहना है कि खिलाड़ियों के पास ईद की छुट्टियों से पहले तीन दिन का समय अभ्यास के लिए होगा। ऐसे में अच्छा होगा अगर शाकिब और मुस्तफिजुर तबतक टीम के साथ जुड़ जाते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
