For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व कप की रिकॉर्ड बुक में सबसे ऊपर चमका शाकिब का नाम, बनाया नया रिकॉर्ड

नई दिल्ली: विश्व कप में किसी खिलाड़ी का किया गया आला प्रदर्शन रिकॉर्ड के इतिहास की किताब से लंबे समय तक चमकता रहता है। बांग्लादेश के महान क्रिकेट शाकिब अल हसन का नाम भी विश्व कप 2019 में ऐसा ही चमक रहा है। इस प्रतियोगिता की शुरुआत से ही शाकिब ने जिस तरह से अपने खेल का स्तर ऊंचा कर दिया है वह अन्य क्रिकेटरों के लिए अनुकरणीय बन गया है। भारत के खिलाफ बर्मिंघम के मैदान पर हुए मुकाबले में भी यह ऑलराउंडर एक बार फिर छाया रहा।

विश्व कप के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

विश्व कप के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

इस मैच में भारत ने 314 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था लेकिन शाकिब ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 10 ओवरों में केवल 41 रन दिए और एक विकेट भी लिया। फिर जब उनकी बल्लेबाजी का मौका आया तो उन्होंने 66 रनों की पारी खेली। वे बांग्लादेश के शीर्ष क्रम में अर्धशतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज थे। इसके साथ ही शाकिब विश्व कप के पूरे इतिहास में ऐसे अकेले क्रिकेटर बन चुके हैं जिन्होंने टूर्नामेंट के एक संस्करण में 10 से ज्यादा विकेट लेने के अलावा 500 से ज्यादा रन भी बनाए हैं। अभी तक कोई भी खिलाड़ी ऐसा नहीं कर सका है। केवल न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टाइरिस ने विश्व कप 2007 में 499 रन बनाने के अलावा 9 विकेट भी लिए थे। केवल यही खिलाड़ी शाकिब के कुछ करीब आ पाता है।

सचिन के बाद है अब इनका नंबर

सचिन के बाद है अब इनका नंबर

इतना ही नहीं शाकिब ने विश्व कप 2019 में अब तक छह बार 50 से ऊपर का स्कोर बनाया है जिसमे दो बार उन्होंने उसको शतक में तब्दील किया है। यह भी अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है क्योंकि केवल सचिन तेंदुलकर ही विश्व कप में इससे ज्यादा बार 50 प्लस का स्कोर खड़ा कर सके हैं। सचिन ने यह कारनामा साल 2003 के विश्व कप में किया था तब उन्होंने सात बार पचासा जड़ा था। आपको बता दें कि शाकिब ने इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक भी जमाया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई उनकी नाबाद 124 रनों की पारी मैच जिताऊ इनिंग साबित हुई थी।

रज्जाक ने भारत की हार पर चढ़ाया धार्मिक रंग, केवल शमी को धर्म विशेष के लिए सराहा

भारत के खिलाफ अच्छा खेले शाकिब

भारत के खिलाफ अच्छा खेले शाकिब

जहां तक मैच की बात है तो भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवरों में 9 विकेटों के नुकसान पर 314 रन बनाए थे। भारत की ओर से रोहित शर्मा ने शानदार शतक जड़ा उन्होंने 104 रनों की पारी खेली। लोकेश राहुल ने भी उनका अच्छा साथ निभाते हुए 77 रन बनाए। टीम इंडिया ने इस मैच में दो बदलाव किए थे। कुलदीप यादव की जगह पर भुवनेश्वर को मौका मिला है जबकि केदार जाधव की जगह पर कार्तिक टीम में आए। कार्तिक को मैच में ज्यादा कुछ करने का मौका नहीं मिला। वे अंतिम ओवरों में बल्लेबाजी के लिए आए थे और उन्होंने 8 रन बनाए।

Story first published: Tuesday, July 2, 2019, 22:32 [IST]
Other articles published on Jul 2, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+