BAN vs PAK: बांग्लादेश टीम में शाकिब अल हसन की वापसी, टेस्ट सीरीज में दो नए चेहरे भी शामिल

नई दिल्लीः शाकिब अल हसन ने चोट के बाद बांग्लादेश की टीम में वापसी कर ली है। स्टार ऑलराउंडर पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का हिस्सा होंगे जो शुक्रवार को शुरू हो रही है। हालांकि बांग्लादेश की घरेलू धरती पर खेली जा रही इस सीरीज में तामिम इकबाल को चोट के चलते बाहर बैठना ही पड़ेगा। इससे पहले शाकिब को हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी जिसके चलते उनको टी20 वर्ल्ड कप के बीच में ही बाहर होना पड़ा था। उन्होंने बाद में घरेलू टी20 सीरीज भी मिस की।

अभी भी शाकिब का पहले टेस्ट मैच से पूर्व फिटनेस टेस्ट कराया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते दुए बीसीबी के चीफ सेलेक्टर मिहान्जुल अबिदीन ने सोमवार को बताया है कि, हमें निश्चित तौर पर देखना होगा कि शाकिब पहले टेस्ट के लिए फिट हैं या नहीं लेकिन जो खिलाड़ी टीम में शामिल हैं वह टेस्ट मैचों में लगातार प्रदर्शन करने वाले सदस्य हैं और उनकी उपस्थिति से फर्क पड़ता है।

इसके अलावा बांग्लादेश ने अनकैप्ड महमुदुल हसन जॉय और रेजॉर रहमान राजा को जगह दी है। चीफ सेलेक्टर के मुताबिक इन दोनों को इस फॉर्मेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन का ईनाम दिया गया है। महमुदुल 21 साल के हैं और उन्होने नेशनल क्रिकेट लीग में दो शतक लगाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है जबकि मीडियम पेसर रजा ने 10 फर्स्ट क्लास मैचों में 33 विकेट लिए हैं।

अबिदीन ने कहा है कि, ये अभी भी उनके शुरुआती दिन हैं लेकिन महमुदुल ने लंबे फॉर्मेट के लिए अच्छा टेंपरामेंट दिखाया है।

उन्होंने कहा कि, वह इन-फॉर्म बल्लेबाज हैं। हमको तेज गेंदबाजी विकल्प खुले रखने थे और रजा को मंजूरी मिली है। हम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके प्रदर्शन पर निगाहें बनाए हुए थे। वह मजबूत हैं और विकेट लेने की क्षमता रखते हैं।

पहले टेस्ट के लिए बांग्लादेश की टीम: मोमिनुल हक (कप्तान), शादमान इस्लाम, सैफ हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, मुशफिकुर रहीम, लिटन दास, नूरुल हसन सोहन, मेहदी हसन मिराज, नईम हसन, तैजुल इस्लाम, एबादोट हुसैन, अबू जायद राही। यासिर अली, महमूदुल हसन जॉय, रेजौर रहमान राजा, शाकिब अल हसन।

Story first published: Tuesday, November 23, 2021, 8:41 [IST]
Other articles published on Nov 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+