Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एमएस धोनी की 'हमर' देख न्यूजीलैंड हुआ भौंचक्का, फोटो वायरल

रांची। आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी के होमटाउन रांची में खेला जाएगा। आज इस मैच में सबसे ज्यादा लोगों को धोनी से ही उम्मीदें हैं कि वो ना केवल टीम को विजयी बनाएंगे बल्कि वो अपना बल्ले से भी कमाल करेंगे।

लेकिन मैच में जो होगा वो तो मैच में ही पता चलेगा लेकिन इससे पहले एक बहुत ही रोचक घटना रांची की सड़कों पर घटी, जिसे देखकर किवी टीम की आंखें एकदम फटी की फटी रह गईं।

दरअसल जिस समय न्यूजीलैंड की टीम बस से होटल की ओर जा रही थी, उस वक्त उस बस के बराबरी में चमचमाती बेशकिमती हमर कार चल रही थी जिसे कि खुद भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ड्राईव कर रहे थे। जिसे देखकर किवी टीम एकदम से हतप्रभ थी और वो बस एक टक धोनी को कार चलाते देख रही थी।

आपको बता दें कि भारत पांच मैचों की वन-डे सीरिज में 2-1 से आगे है। सीरिज जीतने के लिए उसे एक मैच और जीतना है। श्रृंखला का अंतिम मैच 29 अक्टूबर को विशाखापत्तनम में खेल जाएगा।

देखें वीडियो..

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+