For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मुश्किल है शाकिब अल हसन का CPL में खेलना, NOC बनी मुसीबत

नई दिल्ली। बांग्लादेश के स्टार ऑलरउंडर शाकिब अल हसन का कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। कैरेबियन प्रीमियर लीग में शाकिब अल हसन जमैका तलवाह की ओर से खेलते हैं। लेकिन इस बार सीपीएल के लिए उन्हें एनओसी मिलना मुश्किल लग रहा है। आगामी सीपीएल 28 अगस्त से 19 सितंबर के बीच सेंट कीट्स एंड नेविस में खेला जाएगा, लेकिन बांग्लादेश की टीम का शेड्यूल काफी व्यस्त है। पहले ऑस्ट्रेलिया और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ बांग्लादेश की टीम सीरीज खेलेगी।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के ऑपरेशन चेयरमैन अकरम खान दोनों ही टीमों के खिलाफ अपनी सबसे मजूबत टीम उतारने की योजना बना रहे हैं । अहम बात यह है कि अकरम खान खुद भी पूर्व क्रिकेटर हैं, उन्होंने कहा कि बोर्ड ने अभी तक शाकिब की एनओसी पर कोई फैसला नहीं लिया है। हमने अभी तक उनके बारे में कोई फैसला नहीं लिया है। जब समय आएगा तो इस बारे में फैसला लिया जाएगा। हम निसंदेह यह चाहते हैं कि वह हमारी टीम का हिस्सा हो। माना जा रहा है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड खिलाड़ियों के लिए कुछ नए नियम लेकर आ सकत है जिससे वह कउंटी क्रिकेट खेलने से पहले देश को वरीयत दे। विदेशी लीग में खेलने से पहले क्रिकेटर्स को देश के लिए उपलब्ध रहने का क्लॉज नए कॉन्ट्रैक्ट में जोड़ा जा सकता है।

दरअसल शाकिब अलह हसन ने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने से इनकार कर दिया था। उन्होंने आईपीएल के चलते यह फैसला लिया था। जिसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और शाकिब अल हसन के बीच अनबन की खबरें सामने आई थी। शाकिब ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में हिस्सा लिया था। तीन मैच में शाकिब ने 15, 0 और 4 रन की पारी खेली थी। शाकिब ने कहा कि इस सीरीज में अपेक्षा के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर सका। लेकिन मैं कोशिश करूंगा कि आगे और बेहतर करूं। बता दें कि बांग्लादेश की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड शाकिब के पास है उन्होंने कुल 269 विकेट लिए हैं।

Story first published: Sunday, May 30, 2021, 11:47 [IST]
Other articles published on May 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+