For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

किसी माॅडल से कम नही है शाकिब की पत्नी, होटल में मिले फिर हो गया इश्क

नई दिल्ली। क्रिकेट जगत में फिलहाल शाकिब अल हसन के चर्चे हो रहे हैं। हो भी क्यों ना, बांग्लादेश का ये बड़ा आलराउंडर फिक्सिंग से जुड़े एक मामले में फंसकर अब 2 साल का बैन झेलने के लिए मजबूर हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 2 साल का बैन लगा दिया है। शाकिब पर दो साल पहले भ्रष्‍ट पेशकश की रिपोर्ट नहीं करने का आरोप लगा है। एक बुकी ने मैच फिक्सिंग के लिए शाकिब से संपर्क साधा था, लेकिन शाकिब ने इसकी जानकारी आईसीसी को नहीं दी। जिसके कारण आईसीसी ने शाकिब पर एंटी-करप्शन कोड का उल्लंघन करने के आरोप में उनको यह सजा सुनाई है। एक तरफ जहां शाकिब पर सभी हैरानी जता रहे हैं तो वहीं उनकी पत्नी उम्मी अहमद शिशिर उनका साथ देती नजर आई हैं। बुरे वक्त में शाकिब को अपनी पत्नी से सहारा मिला। शिशिर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर भी शाकिब के लिए एक पोस्ट लिखी।

किसी माॅडल से कम नही है शाकिब की पत्नी

किसी माॅडल से कम नही है शाकिब की पत्नी

अगर खिलाड़ियों की खूबसूरत पत्नियों की बात की जाए, तो सबसे पहले शाकिब की पत्नी का नाम आता है, जो अपनी खूबसूरती के कारण हमेशा चर्चाओं में बनी रहती हैं। शिशिर की फैन फोलोविंग इंस्टाग्राम पर 10 लाख से भी ज्यादा है, जहां वो आए दिन अपनी कई तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। शिशिर की फिगर किसी माॅडल से कम नहीं है। इन दोनों की प्यार कहानी साल 2010 में उस दाैरान शुरू हुई जब दोनों एक-दूसरे से किसी होटल में मिले थे। इस मुलाकात के बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगीं जो इश्क में बदल गईं। साल 2010 में शाकिब अल हसन काउंटी क्रिकेट में खेलने वाले पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर बने। उन्हें वार्सेस्टरशायर ने अपनी टीम से जोड़ा। इसी दौरान अपनी पढ़ाई के सिलसिले में शिशिर इंग्लैंड में ही थीं। यहां दोनों की मुलाकात एक होटल में हुई और फिर दोनों के प्यार की शुरुआत हो गई।

2012 में बंधी शादी की डोर

2012 में बंधी शादी की डोर

इसके बाद शाकिब और शिशिर ने यहां एक-दूसरे से मिलना शुरू किया। समय बीतने के साथ प्यार का धागा इतना मजबूत हो गया कि दोनों ने 12 दिसंबर 2012 को एक होने का फैसला कर लिया। 8 नवंबर 2015 को उनके घर बिटिया का जन्म हुआ, जिसका नाम दोनों ने अलायना हसन ऑबरे रखा। बता दें कि शाकिब इस इंग्लैंड एंड वेल्स में हुए आईसीसी विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर रहे। उन्होने 8 मैचों में 606 रन बनाए।

शिशिर को परेशान करने वाले बिजनेसमैन की कर दी थी पिटाई

शिशिर को परेशान करने वाले बिजनेसमैन की कर दी थी पिटाई

शाकिब की पत्नी उस समय सबसे ज्यादा चर्चा में आईं जब 2014 में भारत-बांग्लादेश मैच के दौरान मीरपुर स्थित नेशनल क्रिकेट स्टेडियम गैलरी में एक बिजनेसमैन के बेटे ने उनके साथ बदसलूकी की थी। जैसे ही ये खबर शाकिब को लगी, शाकिब सुरक्षागार्ड्स के साथ मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने वाइफ के साथ ऐसी हरकत करने वाले रहमान नामक बिजनेसमैन की जमकर पिटाई कर दी थी। इसके बाद रहमान को गिरफ्तार कर लिया गया था।

बैन लगा तो शेख हसीना ने कही ये बात

बैन लगा तो शेख हसीना ने कही ये बात

अब शिशिर के पति शाकिब पर बैन लग चुका है। शाकिब पर आए इस फैसले के बाद बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भी उनको लेकर बयान दिया। शेख हसीना और देश के क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने निलंबित शाकिब अल हसन को मदद की पेशकश करते हुए कहा है कि उसने गलती की है लेकिन वो इससे सबक लेकर समझदार होकर वापसी करेगा। शेख हसीना ने बीडीन्यूज24 से कहा, ‘यह स्पष्ट है कि शाकिब ने गलती की है और उसे इसका अहसास है।'उन्होंने कहा कि सरकार आईसीसी के फैसले में कुछ नहीं कर सकती लेकिन बीसीबी उनके साथ है।'

Story first published: Wednesday, October 30, 2019, 14:02 [IST]
Other articles published on Oct 30, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+