शाकिब मैदान में खेल रहे थे, स्टेडियम में बीवी के साथ हो गई गलत हरकत
नई दिल्ली। हाल ही में शाकिब उल हसन के एतिहासिक प्रदर्शन की बदौलत बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है। शाकिब तो अपने प्रदर्शन से लगातार चर्चा में रहते ही हैं, उनकी बीवी उम्मी अहमद भी चर्चा में बनी रहती हैं। ऑस्ट्रेलिया से जीत के बाद शाकिब ने उनका जिक्र किया है। उम्मी अकसर शाकिब के मैच देखने स्टेडियम पहुंचती हैं लेकिन इस दौरान उन्हें छेड़छाड़ का भी सामना करना पड़ा है।

पत्नी से छेड़छाड़ पर भड़के थे शाकिब
शाकिब की पत्नी उम्मी के साथ छेड़छाड़ मीरपुर के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम गैलरी में 15 जून 2014 को भारत के खिलाफ हो रहे मैच में हुई थी। उम्मी की शिकायत पर सुरक्षा कर्मचारियों ने आरोपियों को पकड़ लिया था, इस दौरान शाकिब इन लोगों पर टूट पड़े थे और सुरक्षाकर्मियों को हटाते हुए इनसे मारपीट की थी।

इंग्लैंड में मिले थे दोनो
पेशे से सॉफ्टवेर इंजीनियर उम्मी और शाकिब की मुलाकात इंग्लैंड में हुई थी। अमेरिका के मिनेसोटा से पढ़ाई करने वाली उम्मी 2010 में समर इंटर्नशिप के लिए इंग्लैंड में थी। तभी यहां शाकिब भी काउंटी क्रिकेट खेल रहे थे। दोनों की मुलाकात हुई तो फिर धीरे-धीरे ये प्यार में बदल गई और फिर दोनों ने शादी कर ली।

शाकिब अपनी कामयाबी में मानते हैं अहम हाथ
शाकिब उल हसन अपनी कामयाबी के पीछे पत्नी का अहम हाथ मानते हैं। शाकिब ने ऑस्ट्रेलिया के खिलापफ जीत के बाद भी अपनी पत्नी का जिक्र करते हुए कहा कि पिछली रात मुझे विश्वास नहीं था कि हम आज जीत सकते हैं लेकिन मेरी पत्नी ने मुझसे कहा कि शाकिब तुम कल बांग्लादेश को जिताओगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
