शर्मनाक: हार से बौखलाए प्रशंसक ने कंगारू टीम की बस पर पत्थर फेंका
गुवाहाटी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में जिस तरह से भारत को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा उसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम के साथ जो बर्ताव हुआ है उसने भारत में क्रिकेट को शर्मसार कर दिया है। कंगारू टीम जिस वक्त मंगलवार रात मैच के खेलकर मैदान से होटल की ओर से जा रही थी टीम की बस पर किसी ने पत्थर फेंक दिया। पत्थर कितनी तेज फेंका गया था इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि बस की खिड़की का पूरा शीशा टूट गया। टीम की बस पर पत्थर फेंके जाने की घटना से आहत ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ी एरॉन फिंच ने बस की तस्वीर साझा की है जिसमें खिड़की का शीशा टूटा हुआ देखा जा सकता है। उन्होंने तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है कि यह काफी डरावना है कि बस पर किसी ने पत्थर फेंक दिया जब हम मैदान से मैच खेलकर होटल जा रहे थे, बस की खिड़की का शीशा टूट गया।
पहली बार गुवाहाटी में खेला गया मैच
आपको बता दें कि तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम वापस मैदान से होटल जा रही थी। मैच में कंगारू टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए आसान जीत दर्ज की और गुवाहाटी के भूपेन हजारिका मैदान में टीम इंडिया को 8 विकेट से पटखनी दी। इस मैच को हाल ही में गठित असम क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम ने आयोजित किया, इस मैदान में यह पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला गया है, हालांकि टीम इंडिया इस मैच में जीत नहीं दर्ज कर सकी। मैदान में भारी संख्या में लोग मैच देखने के लिए उमड़े थे।
महज 120 रन पर सिमटी टीम इंडिया
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 120 रन बनाए थे, जिसके जवाब में कंगारू टीम ने 15.3 ओवर में ही इस लक्ष्य को सिर्फ दो विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। लेकिन जिस तरह से टीम की बस पर पत्थर फेंका गया उसने खेल भावना को आहत किया है। उम्मीद की जा रही है कि पुलिस पत्थर फेंकने वाले की जल्द से जल्द पहचान कर उसे सख्त से सख्त सजा दिलाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा ना हो।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
