बॉलीवुड एक्टर ने महिला क्रिकेटर के फिगर को लेकर की टिप्पणी, फिल्म का दिया ऑफर
मुंबई। अपने विवादित ट्विट्स को लेकर सुर्खियों में रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता कमाल राशिद खान ने इस बार एक महिला क्रिकेटर के फिगर को लेकर टिप्पणी की है। केआरके ने इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान सारा टेलर को लेकर अश्लील टिप्पणी की।

महिला क्रिकेटर के फिगर पर कमेंट
केआरके ने महिला विश्व कप के दौरान इंग्लैंड की कप्तान सारा टेलर को लेकर एक ट्विट किया और उनके फिगर पर कमेंट किया। केआरके ने सारा टेलर को हॉटी कहकर बुलाया और उनके फिगर की तारीफ करते हुए उन्हें फिल्मों में आने का ऑफर दे दिया।

महिला क्रिकेटर पर अश्लील कमेंट
वर्ल्ड कप मैच के शुरू होने से पहले कमाल खान ने लिखा कि सारा टेलर आप बेहद खूबसूरत, हॉट और सेक्सी हैं। मैं आप को जाने नहीं देना चाहती, लेकिन मैं चाहता हूं कि आप चले जाओ ताकि हमारी लड़कियां जीते।

फिल्म का ऑफर
अपने दूसरे ट्विट में केआरके ने सारा टेलर के लिए हॉटी शब्द का इस्तेमाल किया। केआरके ने वर्ल्ड कप जीतने पर इंग्लैंड की टीम को न केवल बधाई दी बल्कि सारा टेलर को अपने अगली फिल्म में काम करने का ऑफर भी दे डाला।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications