For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

यह सोचना गलत होगा कि अब पाकिस्तान भी इंग्लैंड को हरा देगा : शान मसूद

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण चार महीने तक कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं हुआ था, लेकिन विंडीज-इंग्लैंड की टीम ने फिर से क्रिकेट पटरी पर ला दिया है। दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच साउथंप्टन में हुआ जिसमें विंडीज ने 4 विकेट से बाजी मारी। इंग्लैंड यह मैच बेन स्टोक्स की कप्तानी में बड़ी आसानी से हार गया। वहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शान मसूद का कहना है कि अगर इंग्लैंड हार गया तो इससे वह कमजोर नहीं हो गया है।

जो रूट की कप्तानी में दिखेंगे मजबूत

जो रूट की कप्तानी में दिखेंगे मजबूत

मसूद ने इस मैच को लेकर कहा, 'यह लगभग तीन महीने बाद पहला प्रतिस्पर्धी मैच था और घरेलू टीम पर इसका असर दिखा। लेकिन मुझे लगता है कि उसके (इंग्लैंड) पास बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। जब जो रूट की कप्तान के रूप में वापसी होगी तो बल्लेबाजी क्रम मजबूत दिखेगा।' बता दें कि पाकिस्तान की टीम तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए अभी इंग्लैंड में है। इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 5 अगस्त को शुरू होगा। 30 साल मसूद ने कहा कि यह सोचना गलती होगी कि इंग्लैंड की टीम कमजोर है क्योंकि वो वेस्टइंडीज से हार गई है और पाकिस्तान भी उसे हरा सकता है।

अकेला जोफ्रा आर्चर खतरा नहीं हैं

अकेला जोफ्रा आर्चर खतरा नहीं हैं

उन्होंने कहा, 'इंग्लैंड की टीम काफी अनुभवी और मजबूत है। उनके टॉप ऑर्डर की बल्लेबाजी भी कमजोर नहीं है जैसा कि कुछ लोग मानते हैं। यह नहीं भूलना चाहिए कि इंग्लैंड ने जब दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीती थी तो इन्हीं बल्लेबाजों ने रन बनाए थे।' जोफ्रा आर्चर को खतरा माना जा रहा है लेकिन मसूद का कहना है कि सिर्फ वही एक खतरा नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी बल्लेबाजों की इंग्लैंड के हर गेंदबाज के सामने परीक्षा होगी। इस सलामी बल्लेबाज ने कहा, 'इंग्लैंड के पास कई अच्छे तेज गेंदबाज है। सलामी बल्लेबाज होने के कारण केवल आर्चर ही चिंता का विषय नहीं है, उसके अन्य गेंदबाज भी घरेलू परिस्थितियों में गंभीर चुनौती पेश करेंगे।'

यूनिस की प्रशंसा की

यूनिस की प्रशंसा की

मसूद खुश हैं कि ने पूर्व टेस्ट कप्तान यूनिस खान को बल्लेबाजी कोच के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्य कोच मिसबाह उल हक, बल्लेबाजी कोच यूनिस खान, गेंदबाजी कोच वकार यूनिस और स्पिन गेंदबाजी कोच मुश्ताक अहमद सभी खिलाड़ियों के साथ अलग-अलग काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'अच्छी बात यह है कि तीन महीने तक अलग-थलग रहने के बाद हम क्रिकेट खेलने के लिए वापसी कर रहे हैं। हमें बेहतरीन सुविधाएं मुहैया करायी गई हैं, जहां हमारा स्वास्थ्य सबसे ऊपर है।'

Story first published: Wednesday, July 15, 2020, 16:09 [IST]
Other articles published on Jul 15, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+