'जसप्रीत बुमराह दुनिया में टी-20 क्रिकेट के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं'
नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस सीजन के सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। टीम के कोच शेन बॉन्ड ने बुमराह को टी-20 क्रिकेट में दुनिया का सबसे बेहतरीन गेंदबाज बताया है। आईपीएल के पहले प्लेऑफ में मुंबई इंडियंस की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 57 रन से मात दे दी, इसमे जसप्रीत बुमराह की अहम भूमिका थी। बुमराह ने मैच में 4 ओवर में महज 14 रन देकर चार विकेट अपने नाम किया, साथ पर्पल कैप पर भी कब्जा किया।
मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मैच में 200 रन बनाए, जिसमे सूर्य कुमार यादव ने 51 रन और इशान किशन ने 55 रनों की पारी खेली। वही हार्दिक पांड्या ने 14 गेंद पर 37 रनों की तूफानी पारी खेली। 200 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने बिना खाता खोले 3 विकेट गंवा दिए। पृथ्वी शॉ, शिखर धवन और अजिंक्या रहाणे बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए, जिसके चलते पूरी टीम सिर्फ 143 रन बनाए।
मुंबई की ओर से बुमराह ने ट्रेंट बोल्ट ने शानदार गेंदबाजी की और पूरी दिल्ली की टीम दोनों तेज गेंदबाजों के सामने हथियार डाल दिए। बुमराह की तारीफ करते हुए बॉन्ड ने कहा कि जसप्रीत बुमराह को गेंदबाजी करते हुए देखना जबरदस्त अनुभूति है। वह दुनिया में टी-20 क्रिकेट के सबसे अच्छे गेंदबाज है। मैच में ट्रेंट बोल्ट ने दो विकेट लिए, लेकिन 14वें ओवर में घायल होने की वजह से उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।
लीग मैचों की बात करें तो मुंबई इंडियंस की टीम ने 14 मैचों में से 9 मैचों में जीत दर्ज की और 5 मैचों में टीम को हार का सामना किया। मुंबई की टीम ने 18 अंक हासिल किए और अंक तालिका में पहले स्थान पर रही है। आईपीएल के प्लेऑफ में मुंबई की टीम ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच में 57 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम आईपीएल के फाइनल में पहुंच गई है। ऐसे में टीम इस बार आईपीएल के खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में सामने आई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
