For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शेन वाॅर्न ने चुनी वर्ल्ड कप के लिए अपनी ड्रीम XI, भारत का सिर्फ एक खिलाड़ी शामिल

नई दिल्ली। चारों ओर आईसीसी विश्व कप की धूम मची हुई है। खिताब को हासिल करने के लिए 10 देशों के बीच मैदानी जंग भी जारी है। ऐसे में पूर्व दिग्गज क्रिकेटर भी इसका लुफ्त उठाने में पीछे नहीं रह रहे। ऑस्‍ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व लेग स्पिनर शेन वाॅर्न ने वर्ल्ड कप के लिए अपनी ड्रीम इलेवन टीम घोषित की है। हालांकि उनकी टीम में माैजूदा समय में खेल रहा कोई भी खिलाड़ी नहीं है बल्कि वो शामिल हैं जिन्होंने वाॅर्न के साथ या खिलाफ मैच खेले हैं।

भारत का सिर्फ एक खिलाड़ी शामिल

भारत का सिर्फ एक खिलाड़ी शामिल

वाॅर्न ने अपनी टीम में 2 खिलाड़ियों को जगह दी है तो वहीं भारत का एक खिलाड़ी ही उनकी टीम में जगह बना सका। वाॅर्न ने सचिन तेंदुलकर को टीम में रखा। उनके अनुसार सचिन बताैर ओपनर भूमिका निभा सकते हैं। वहीं सचिन के साथ ओपनिंग में ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्‍लेबाज और विस्‍फोटक एडम गिलक्रिस्‍ट भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा पूर्व ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान रिकी पोंटिंग को तीसरे क्रम की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है। विंडीज के महान बल्‍लेबाज ब्रायन लारा को वॉर्न ने चौथे नंबर पर उपयुक्‍त माना है। इसके अलावा लेग स्पिनर ने मार्क वॉ और कुमार संगकारा को टॉप-6 बल्‍लेबाजों की लिस्‍ट में जगह दी है।

संगकारा को इसलिए चुना

संगकारा को इसलिए चुना

श्रीलंका के पूर्व कप्तान संगकारा को वाॅर्न ने सबसे अहम खिलाड़ी बताया। उन्होंने कहा, 'मेरी टीम के टॉप-4 बेहतरीन बल्‍लेबाजों से लबरेज है। नंबर-5 पर स्‍पष्‍ट स्थिति नहीं थी। मैं अपनी टीम में नंबर-5 पर ऑलराउंडर को रखना चाहता हूं और मार्क वॉ के साथ इसलिए गया क्‍योंकि मेरे दिनों में उनसे बेहतर ऑलराउंडर नहीं दिखा। नंबर-6 के लिए मुझे बाएं हाथ के बल्‍लेबाज की जरूरत थी, इसलिए कुमार संगकारा को शामिल किया है। अगर आप बल्‍लेबाजी क्रम में बदलाव करना चाहे तो संगकारा को ऊपर भी भेज सकते हैं। विकेटकीपर को कुछ तकलीफ हो तो संगकारा वह जिम्‍मेदारी बखूबी निभा सकते हैं।'

शेन वॉर्न की विश्‍व कप ड्रीम XI इस प्रकार है:

शेन वॉर्न की विश्‍व कप ड्रीम XI इस प्रकार है:

एडम गिलक्रिस्‍ट, सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, ब्रायन लारा, मार्क वॉ, कुमार संगकारा, शाहिद अफरीदी, एंड्रयू फ्लिंटॉफ, वसीम अकरम, मुथैया मुरलीधरन और ग्‍लेन मैक्‍ग्रा।

Story first published: Wednesday, June 5, 2019, 12:18 [IST]
Other articles published on Jun 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+