For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शेन वार्न को कंपटीशन देने वाले पूर्व स्पिनर ने तोड़ी चुप्पी, अपने कथित अपहरण को लेकर किया खुलासा

नई दिल्लीः पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और दिग्गज लेग स्पिनर रहे स्टुअर्ट मैकगिल ने इस साल की शुरुआत में अपने कथित अपहरण और उन पर हुए हमले के बारे में खुलकर बात की है, उन्होंने पुलिस को बताई गई कहानी को सच बताया है। मैक्गिल शेन वार्न के जमाने में उनके तगड़े प्रतिद्वंदी रहे। उनको वार्न की अनुपस्थिति में जब भी खेलने का मौका मिला उन्होंने खूब विकेट चटकाए पर वे नियमित सदस्य कभी नहीं रहे क्योंकि ऑस्ट्रेलिया को वार्न के रहते किसी दूसरी स्पिनर की जरूरत कभी नहीं पड़ी।

44 टेस्टों में 208 विकेट लेने वाले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट क्रिकेटर को अप्रैल में कथित तौर पर एक घंटे के लिए बंदूक की नोक पर निर्वस्त्र किया गया, मारपीट की गई और धमकी दी गई। पकड़े जाने के एक घंटे बाद उसे मुक्त कर दिया गया और उनकी रिहाई के लिए कोई फिरौती नहीं दी गई।

पुलिस को दिए बयान में पूर्व लेग स्पिनर ने दावा कहा था कि 14 अप्रैल को सिडनी के उत्तरी तट पर क्रेमोर्न में उनके घर के पास उनका अपहरण कर लिया गया था, उनके चेहरे और सिर के पिछले हिस्से पर लगभग आठ बार मुक्का मारा गया।

मैकगिल ने चैनल नाइन के साथ एक साक्षात्कार में बताया, "मुझे पता है कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है, मारिया ने कुछ भी गलत नहीं किया है। अगर लोग मेरे और पुलिस दोनों द्वारा प्रस्तुत किए गए बयान के विपरीत कुछ सोचना चाहते हैं, तो यह उनके ऊपर है।"

पुलिस ने कहा था कि मैकगिल ने कथित अपहरण से पहले अपने साथी के भाई को एक प्रतिष्ठित ड्रग डीलर से मिलवाया था, जिसे पुलिस "सन्नी" के नाम से जानती थी। पूर्व क्रिकेटर ने कथित कोकीन आपूर्ति सौदे के बारे में किसी भी जानकारी से इनकार किया। यह सन्नी नाम का आदमी एक ग्रीक रेस्तरां अरिस्टोटल में नियमित तौर पर डिनर करता था जो मैकगिल और उनके साथी द्वारा चलाया जाता था। मैक्गिल का कहना है कि वे लोग निर्दोष हैं और यह मेल-मलाप केवल मेहमाननवाजी का हिस्सा था।

उन्होंने कहा, "हम लोगों को अन्य लोगों से मिलवाते हैं, जिससे आयोजन स्थल को लेकर थोड़ी बातें होती रहे और आपको बस इतना ही जानने की जरूरत है।" हालांकि रेस्तरां इस महीने बंद हो गया और दो बच्चों के पिता मैकगिल ने कहा कि उन्हें दोस्तों ने निराश किया है।

Story first published: Tuesday, June 22, 2021, 9:09 [IST]
Other articles published on Jun 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+