Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जल्दबाजी में धोखा खा बैठे शिखर धवन, पता होता तो पूरा कर लेते शतक

नई दिल्ली। भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 340 रन बना डाले। ओपनर शिखर धवन ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी खेली। रोहित 42 रन बना सके, लेकिन धवन ने बड़ी पारी खेल कंगारू गेंदबाजों की क्लास लगा दी। हालांकि धवन शतक पूरा करने से महज 4 रन से चूक गए। धवन शतक पूरा कर सकते थे लेकिन वो जल्दबाजी में एक धोखा खा बैठे। धमाकेदार पारी खेलने के बाद धवन ने बयान दिया कि उन्हें नहीं पता था कि वे शतक के करीब हैं।

धवन ने 90 गेंदों में 96 रनों की पारी खेली जिसमें 13 चाैके व 1 छक्का शामिल रहा। उन्होंने 29वें ओवर की चाैथी गेंद पर केन रिचर्ड्सन के हाथों विकेट गंवाया। उन्होंने थर्ड मैन की ओर शाॅट खेला जहां मिचेल स्टार्क ने गेंद को कैच के रूप में लपक लिया। शतक पूरा ना होने पर धवन ने कहा, "मुझे नहीं पता था कि मैं शतक से चार रन दूर हूं। मैं जल्दी बड़ा शाॅट खेल बैठा।''

कप्तान विराट कोहली ने भी 76 गेंदों में 78 रन बनाए। धवन ने कहा, "यह अच्छा है कि खुद विराट और रोहित ने अच्छी नींव रखी। केएल राहुल ने अंत की ओर एक अद्भुत पारी खेली, यह देखकर अच्छा लगा कि हम इतनी मजबूती से वापस आए। हमने अच्छी चर्चा की, हमें पता था कि हमें विशिष्ट गेंदबाजों को निशाना बनाना है और हमने अधिक इरादा दिखाया है। एक बार सेट होने के बाद, हमने उन पर दबाव डाला। सभी श्रेय केएल को जाता है, वह अपनी स्थिति के बावजूद मानसिक रूप से मजबूत है क्योंकि प्रत्येक मैच में उनका स्थान बदल दिया गया है। मेरी इच्छा है कि वह अधिक से अधिक रन बनाए।''

बता दें कि धवन ने पहले मैच में भी अर्धशतकीय पारी खेली थी। धवन ने वानखेड़े में हुए मैच में 91 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली थी। हालांकि भारत यह मैच 10 विकेट से हार गया था।

Story first published: Friday, January 17, 2020, 18:24 [IST]
Other articles published on Jan 17, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+