For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

गंभीर-लक्ष्‍मण ने पॉन्टिंग ब्रिगेड को धोया

By Staff
नई दिल्ली, 30 अक्टूबर: भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में भारत के सलामी बल्‍लेबाज गौतम गंभीर और टेस्‍ट एक्‍सपर्ट वीवीएस लक्ष्‍मण ने पॉन्टिंग ब्रिगेड को धो दिया। भोजनकाल के तुरंत बाद जहां गंभीर ने अपना दोहरा शतक पूरा किया, वहीं इससे पहले वीवीएस लक्ष्‍मण ने बेहतरीन शतक ठोका।

गंभीर इस समय 200 रन पर खेल रहे हैं, जबकि लक्ष्‍मण 127 रन बना चुके हैं। खबर लिखे जाने तक भारत का स्‍कोर 122 ओवर में तीन विकेट पर 426 रन है। दोनों खिलाड़ियों ने चौथे विकेट के लिए अब तक 236 रनों की अटूट भागीदारी की है।

दूसरे दिन गुरुवार को वीवीएस लक्ष्मण ने भी शतक जमा कर मेहमान टीम की मुश्किलों में और इजाफा कर दिया था कि गंभीर ने दोहरे शतक लगाते हुए ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान के माथे पर चिंता की लकीरें गहरा दीं।

दिल्‍ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में लक्ष्मण ने शतक से पहले थोड़ा इंतजार कराया लेकिन उन्होंने कैमरून व्हाइट की गेंद पर शानदार चौके के साथ आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना छठा और पूरे टेस्ट करियर का 13 वां शतक पूरा किया।

भारत ने अपने कल के तीन विकेट पर 296 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+