सिडनी। विश्वकप के सेमीफाइनल से पहले भारतीय स्पिन गेंदबाजों से निपटने के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम शेन वार्न की शरण में गयी है। सिडनी मुकाबले से पहले महान गेंदबाज शेन वार्न खुद नेट पर पहुंच कर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को प्रैक्टिस कराते देखे गये।
ऑस्ट्रेलिया के सभी बल्लेबाजों ने सेमीफाइनल मुकाबले से पहले नेट पर जमकर पसीना बहाया। यही नहीं माइकल क्लार्क सहित सभी कंगारु बल्लेबाजों ने शेन वार्न की गेंदों का सामना करके भारत की धारदार स्पिन गेंदबाजी से निपटने की तैयारी की।
Lol Aus so scared abt spin they asked Shane Warne to put down the mike and bowl pic.twitter.com/9H8sMXxFJT #AusvInd #INDvAUS
— Viraj Deshpande (@criczest) March 25, 2015 सिडनी के मैदान पर खेलते हुए शेन वार्न ने कुल 14 टेस्ट मैचों में 64 विकेट झटके हैं। साथ ही 26 वनडे मैचों में उन्होंने इस मैदान पर 43 विकेट अपने नाम किये हैं। वार्न ने 23 साल पहले इसी मैदान पर अपना क्रिकेटिंग कैरियर शुरु किया था।