For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शेन वाॅर्न की 'बैगी ग्रीन कैप' हुई नीलाम, कमाए क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा पैसे

नई दिल्ली। पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वार्न ने टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की जिस परंपरागत 'बैगी ग्रीन' कैप को सालों तक पहना, अब वो नीलाम हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया में भड़की आग से प्रभावित लोगों की सहायता करने के लिए शेन वाॅर्न ने अपनी कैप को नीलाम करने की मुहीम चलाई थी जो शुक्रवार सुबह बिक गई। वाॅर्न की बैगी ग्रीन कैप करोड़ों में बिकी है। वो इससे मिला सारा पैसा लोगों की सहायता के लिए लगाएंगे।

इतने में बिकी कैप

इतने में बिकी कैप

वाॅर्न ने अपने ट्विटर पर इस कैप को खरीदने वाला धन्यवाद किया है। यह कैप 1,007,500 डाॅलर में बिकी है, यानी कि 4 करोड़ 92 हजार से ज्यादा रकम में यह कैप बिकी। इस तरह वाॅर्न की कैप क्रिकेट इतिहास में बिकने वाली सबसे महंगी चीज है। वॉर्न ने ट्वीट करते हुए लिखा, "नीलामी का हिस्सा बनने वाले सभी लोगों का धन्यवाद! नीलामी जीतने वाले को बधाई देना चाहता हूँ। आपने अपनी उदारता के चलते मेरी उम्मीदों से परे जाकर नीलामी लगाई। ये पैसा जंगल में लगी आग के कारण राहत कार्यों में जाएगा। धन्यवाद!" शेन वॉर्न ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1001 विकेट लिए और वो श्रीलंका के मुरलीथरन (1347) के बाद इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। वॉर्न ने टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक 708 विकेट लिए।

ब्रैडमैन से ज्यादा पाया पैसा

ब्रैडमैन से ज्यादा पाया पैसा

इसी के साथ वाॅर्न ने क्रिकेट से जुड़ी किसी चीज की नीलामी में ज्यादा पैसा हासिल करने के मामले में सर डाॅन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ दिया है। वॉर्न की कैप से पहले ब्रैडमैन की बैगी ग्रीन कैप नीलाम हुई थी, जिसने जनवरी 2003 में 4 लाख 25 हजार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर रकम हासिल की थी। वहीं भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी वो बल्ला नीलाम किया था जिससे उन्होंने साल 2011 विश्व कप के फाइनल में छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई थी। धोनी की बल्ला नीलामी में 93 लाख का बिका था।

बड़ी समस्या से जूझ रहा है ऑस्ट्रेलिया

बड़ी समस्या से जूझ रहा है ऑस्ट्रेलिया

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया इस समय सबसे बड़ी समस्या से जूझ रहा है। सितंबर महीने से जंगलों में लगी भीषण आग लाखों बेजुबान जानवरों को अपनी चपेत में ले चुकी है और 25 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। 1300 से ज्यादा घर पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं। इतना ही नहीं 63 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में वनस्पति भी नष्ट हो गई है। चाैंकाने वाली खबर यह रही कि जंगल में आग भड़काने का काम कुछ लोगों ने किया है। इस मामले में पुलिस ने 183 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Story first published: Friday, January 10, 2020, 9:22 [IST]
Other articles published on Jan 10, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+