Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राजस्थान रॉयल्स को मिली लगातार दो हार पर शेन वॉर्न ने फैंस से मांगी माफी

नई दिल्ली। आईपीएल 11 में भी चेन्नई सुपरकिंग का शानदार सफर जारी है। वहीं अगर राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो अच्छी शुरुआत के बावजूद भी राजस्थान की टीम अपने जीत के सफर से भटक गई है। लगातार दो मैचों में मिली हार के कारण टीम के मनोबल में तो कमीं आई ही है साथ-साथ टीम के प्रशंसक भी लगातार मिली दो हार से काफी निराश हैं। प्रशंसकों की इस निराशा को कम करने और उनमें विश्वास बनाए रखने के लिए राजस्थान रॉयल्स टीम के मेंटर शेन वॉर्न ने अपने फैंस से माफी मांगी है।

शुक्रवार को चेन्नई से हुए मुकाबले में राजस्थान को 64 रनों से करारी शिकस्त मिली। चेन्नई के सलामी बल्लेबाज को दो जीवनदान देना राजस्थान की टीम को भारी पड़ गया। वाटसन ने इसका भरपूर फायदा उठाया और अपने टी20 करियर का चौथा शतक भी जड़ा और टीम को जीत भी दिलाई। इस जीत के साथ ही चेन्नई की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। और वहीं राजस्थान के प्रशंसक काफी निराश हुए हैं।



ट्वीट कर मांगी माफीः इस हार के बाद राजस्थान टीम की आलोचना शुरू हो गई। ऐसे में टीम के मेंटर शेन वॉर्न ने अपने फैंस से माफी मांगी है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि जिस तरह से राजस्थान की टीम ने बल्लेबाजी,गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण तीनों ही स्तर पर प्रदर्शन किया है वो बेहद चिंतनीय है। इसलिए मैं टीम के फैंस से माफी मांगता हूं। उन्होंने आगे कहा कि हमारे खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे,इसलिए आप लोग धैर्य बनाए रखें। हम जल्द ही मैच में वापसी करेंगे और अगला दोनों ही मैच जीतेंगे।

Story first published: Saturday, April 21, 2018, 15:08 [IST]
Other articles published on Apr 21, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+