For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वार्न ने चुनी श्रीलंका, पाकिस्तान और प्रोटियाज की महानतम टीम, इस बॉलर को बताया बेस्ट

नई दिल्ली: इंस्टाग्राम लाइव चैट लॉकडाउन के दौरान क्रिकेटरों की बातचीत का प्लेटफार्म बन चुकी हैं जहां पर केविन पीटरसन, शेन वार्न आदि जैसे दिग्गज क्रिकेटर्स नियमित तौर पर उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।

वार्न द्वारा अपने जमाने की क्रिकेट टीमों से बेस्ट प्लेइंग इलेवन चुनने का सिलसिला जारी है। इसी फेहरिस्त में उन्होंने अब श्रीलंका, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका की बेस्ट प्लेइंग को चुना है।

श्रीलंका इलेवन में शामिल खिलाड़ियों के नाम

श्रीलंका इलेवन में शामिल खिलाड़ियों के नाम

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान स्पिनर शेन वार्न ने शुक्रवार को अपने सबसे बड़े श्रीलंका इलेवन के लिए महेला जयवर्धने और दक्षिण अफ्रीका एकादश के लिए ग्रीम स्मिथ को टीम का कप्तान बनाया।

वार्न ने अपने इंस्टाग्राम लाइव वीडियो सत्र के दौरान टीम की घोषणा की।

2011 की जीत मे शास्त्री ने किया सचिन-कोहली को टैग, युवराज ने टोका तो दिया ये जवाब

इस दिग्गज स्पिनर की श्रीलंका इलेवन में शामिल खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं:

सनथ जयसूर्या, मार्वन अटापट्टू, अरविंदा डी सिल्वा, माहेला जयवर्धने (सी), कुमार संगकारा, अर्जुन रणतुंगा, रोमेश कालुविथाराना, चमिंडा वास, रंगना हेराथ, मुथैया मुरलीधरन और रुमेश रत्नायके

दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका इलेवन-

दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका इलेवन-

वार्न के समय में प्रोटियाज टीम के पास दुनिया के कुछ सर्वकालिक महानतमों खिलाड़ियों का ग्रुप मौजूद था और इस टीम में आप उनको देख सकते हैं। इनमें जैक कैलिस, डिविलियर्स, शॉन पोलक, डेल स्टेन और एलन डोनाल्ड जैसे नाम शामिल हैं। हालांकि टीम में हैंसी क्रोन्ये को जगह मिली है जो मैच फिक्सिंग में संलिप्त पाए गए थे लेकिन कप्तान ग्रीम स्मिथ को बनाया गया है।

ग्रीम स्मिथ (कप्तान), गैरी कर्स्टन, जैक्स कैलिस, एबी डिविलियर्स, हैंसी क्रोन्ये, जोंटी रोड्स, मार्क बाउचर, शॉन पोलक, पैट सिमकॉक्स, डेल स्टेन और एलन डोनाल्ड।

पाकिस्तान इलेवन और बेस्ट बॉलर-

पाकिस्तान इलेवन और बेस्ट बॉलर-

इसके अलावा वॉर्न ने गुरुवार को अपने जमाने की महानतम पाकिस्तान इलेवन का भी नाम लिया और तेज गेंदबाज वसीम अकरम को अपना कप्तान चुना।

वॉर्न की सबसे बड़ी पाकिस्तान इलेवन में शामिल खिलाड़ी- सईद अनवर, आमिर सोहेल, मोहम्मद यूसुफ, इंजमाम-उल-हक, यूनिस खान, मोइन खान (wk), वसीम अकरम (c), सकलेन मुश्ताक, मुश्ताक अहमद, शोएब अख्तर और वकार यूनुस।

वॉर्न ने कहा, "अकरम सबसे अच्छा गेंदबाज था जिसे मैंने देखा, गेंद के साथ उनका कौशल असाधारण था।"

Story first published: Saturday, April 4, 2020, 7:40 [IST]
Other articles published on Apr 4, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+