Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'पोस्टर ब्वॉय' रवि शास्त्री: कभी अमृता तो कभी सबातिनी से रहा अफेयर...

मुंबई। भारतीय टीम को उनका नया कोच मिल चुका है जिनका नाम है रवि शास्त्री, कप्तान कोहली की पहली पसंद रवि शास्त्री अब दो साल टीम इंडिया के कोच की सीट संभालेंगे। शास्त्री के अलावा दिग्गज गेंदबाज जहीर खान को टीम का गेंदबाजी सलाहकार और दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को विदेशी टेस्ट दौरों के लिए बल्लेबाजी सलाहकार नियुक्त किया गया है।

लेकिन रवि शास्त्री के नाम के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर शास्त्री की लाइफ के सुनहरे पन्नों को पलटा जाने लगा और इन्हीं एक पन्ने पर लिखी थी शास्त्री की लव-लाइफ। ऐसा माना जाता है कि 80 के दशक का ये हीरो टाइप सितारा उस समय की बॉलीवुड हसीना अमृता सिंह के प्रेम में गिरफ्तार था।

'पोस्टर ब्वॉय' के नाम से विख्यात रवि शास्त्री

'पोस्टर ब्वॉय' के नाम से विख्यात रवि शास्त्री

क्रिकेट टीम के पोस्टर 'पोस्टर ब्वॉय' के नाम से विख्यात रवि शास्त्री और अमृता सिंह का अफेयर उस वक्त न्यूज चैनल और मैंगजिन में काफी सुर्खियां बना था। अक्सर अमृता सिंह को स्टेडियम में शास्त्री का सपोर्ट करते और चीयर करते देखा जाने लगा।

अमृता सिंह से थी मोहब्बत

अमृता सिंह से थी मोहब्बत

लेकिन दोनों के मुहब्बत की दास्तां उस वक्त खुलकर सामने आई जिस वक्त शारजहां में भारत और पाकिस्तान का मैच हुआ और इस दौरान इंडिया ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया था, इस मैच के हीरो रवि शास्त्री ही थे। इस मैच की जीत के बाद अमृता सिंह और रवि शास्त्री की कुछ तस्वीरें मीडिया में प्रसारित हुईं जिन्होंने दोनों के प्रेम भरे रिश्ते पर मुहर लगा दी।

अमृता सिंह मिसेज रवि शास्त्री नहीं बन पाईं

अमृता सिंह मिसेज रवि शास्त्री नहीं बन पाईं

लेकिन ना जाने क्यों मशहूर लेखक खुशवंत सिंह की भतीजी अमृता सिंह मिसेज रवि शास्त्री नहीं बन पाईं और दोनों के रास्ते अलग हो गए। रवि शास्त्री ने जहां 1990 में रितु सिंह से ब्याह रचाया तो वहीं अमृता सिंह ने अपने से 10 साल छोटे सैफ अली खान को हमसफर चुना।

दोनों की शादी टूटी, हुआ तलाक

दोनों की शादी टूटी, हुआ तलाक

इसे भी होनी ही कहें कि अमृता सिंह ने धर्म परिवर्तन कराने के बाद भी सैफ के साथ अपनी शादी निभा नहीं पाईं और शादी के 13 साल बाद उनका तलाक हो गया तो वहीं रवि शास्त्री की भी 22 साल की शादी ने भी तलाक की दहलीज पर दम तोड़ दिया।

गैब्रियाला सबातिनी

गैब्रियाला सबातिनी

इसके अलावा भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज रवि शास्त्री अर्जेंटीना की पूर्व टेनिस खिलाड़ी गैब्रियाला सबातिनी के साथ चर्चा में रह चुके हैं। बात उस समय कि है जब रवि शास्त्री का करियर शबाब पर था। गैब्रियाला अपने समय की बहुत हसीन टेनिस स्टार थीं। एक बार गैब्रियाला के इश्क में दीवाने हुए रवि शास्त्री गैब्रियाला से मिलने अर्जेंटीना तक जा पहुंचे थे। उस समय ये अफवाहें उड़ी थीं कि शास्त्री ने गैब्रियाला को प्रपोज किया लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+