आईपीएल : धौनी 4 मैचों से बाहर, रैना होंगे सुपर किंग्स के कप्तान (लीड-1)
धौनी को कोहनी में चोट लगी है और इस कारण उन्हें कम से कम 10 दिनों तक आराम की सलाह दी गई है। उनका अगले दो मैचों में नहीं खेल पाना तय है, जबकि वह आगे के दो मैचों में एहतियात के तौर पर नहीं खेलेंगे।
धौनी को मंगलवार को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइर्ड्स टीम के साथ खेले गए मुकाबले के दौरान तेज गेंदबाज शेन बांड की गेंद पर चोट लगी थी।
मैच के बाद धौनी की कोहनी का एक्स-रे किया गया, जिसमें चोट के गंभीर होने की पुष्टि हुई।
सुपर किंग्स टीम के अधिकारी रसेल राधाकृष्णन ने आईएएनएस को बताया, "धौनी को कम से कम 10 दिनों तक मैदान से बाहर रहना होगा। इस कारण वह चार मैचों में टीम को अपनी सेवाएं नहीं दे पाएंगे।"
सुपर किंग्स के सहमालिक गुरुनाथ मियप्पन ने बताया कि धौनी की गैरमौजूदगी में टीम के अतिरिक्त विकेटकीपर पार्थिव पटेल विकेट के पीछे की जिम्मेदारी संभालेंगे।
आगामी 10 दिनों के दौरान सुपर किंग्स को शुक्रवार को दिल्ली डेयर डेविल्स, रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब, 23 मार्च को बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स और 25 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है।
पारी की शुरुआत में ही लगी चोट के बावजूद धौनी ने मंगलवार को शानदार कप्तानी पारी खेली थी। उन्होंने 33 गेंदों पर 66 रन बनाए थे।
कप्तान की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत सुपर किंग्स ने नाइट राइर्ड्स को चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया और फिर अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बूते मैच जीत लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications