CSK ने लिया धोनी के IPL करियर पर बड़ा फैसला, 3 बार दिला चुके हैं खिताब
नई दिल्ली। क्रिकेट फैंस के मन में उस समय कई सवाल उठे, जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने अपने सालाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से महेंद्र सिंह धोनी का नाम बाहर कर दिया। ट्विटर पर #ThankYouDhoni ट्रेंड करने लगा। फैंस के जहन में बात आई कि अब शायद ही धोनी फिर से मैदान पर दिखें। लेकिन ऐसा नहीं है, धोनी का करियर अभी खत्म नहीं हुआ। वहीं उनके आईपीएल करियर पर भी चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन ने बड़ा फैसला लिया है।

फिलहाल नहीं छोड़ेंगे CSK का साथ
धोनी भले ही भारतीय टीम में शामिल नहीं हो रहे हों, लेकिन अब सबकी नजरें आईपीएल पर बनी हुई हैं। धोनी की उम्र 38 साल हो चुकी है। यह भी आंका जाने लगा कि यह उनका आखिरी आईपीएल टूर्नामेंट हो सकता है। लेकिन सीएसके के मालिक एन श्रीनिवासन ने साफ कर दिया कि वो अभी धोनी को अपनी टीम से जाने नहीं देंगे। धोनी 2020 का आईपीएल भी खेलेंगे और 2021 में भी सीएसके के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

कही ये बात
एक कार्यक्रम में बोलते हुए, श्रीनिवासन ने कहा, "एमएस धोनी इस साल खेलेंगे। और अगले साल वह नीलामी में होंगे और उन्हें बरकरार रखा जाएगा।" श्रीनिवासन के इस बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शेयर किया गया है जो अब खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

3 बार दिला चुके हैं खिताब
बता दें कि धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। धोनी आईपीएल में 174 मैचों में 104 जीत चुके हैं जिसमें सीएसके के अलावा राइजिंग पुणे सुपरज्वाइंट्स के लिए भी खेले कुछ मैच हैं। धोनी ने तीन बार चेन्नई को चैंपियन बनाया है। धोनी 2010, 2011 और 2018 में टीम को चैंपियन बना चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
