इन बेहतरीन रिकॉर्ड के साथ शेन वॉटसन ने की संन्यास की घोषणा
धर्मशाला। ऑस्ट्रेलिया के धुंवाधार बल्लेबाज और शानदार गेंदबाज शेन वॉटसन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास का ऐलान कर दिया है। वह इस टी-20 विश्वकप के बाद टीम से विदा ले लेंगे। शेन वॉटसन ने पिछले वर्ष सितंबर माह से टीम के लिए एक भी वनडे मैच नहीं खेला है।
ये 10 बड़े दिग्गज जो इस टी-20 विश्वकप के बाद ले सकते हैं सन्यास
शेन वॉटसन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वर्ष 2000 में पर्दापण किया था। 14 साल के लंबे कैरियर के बाद वॉटसन ने क्रिकेट को अलविदा कहने का मन बनाया है। क्रिकेट के सभी प्रारूपों में वॉटसन ने टीम की कप्तानी की है। वॉटसन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के साथ ही प्रथम श्रेणी के क्रिकेट से भी संन्यास ले रहे हैं।

पर्दापण वाले ही दिन संन्यास की घोषणा
24 मार्च 2002 को उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पर्दापण किया था और 24 मार्च 2016 को ही उन्होंने संन्यास का ऐलान किया है।

बतौर ऑलराउंडर बेहतरीन खिलाड़ी
वॉटसन ने 190 वनडे, 56 टी-20 और 59 टेस्ट मैच खेले हैं। वह सातवें ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 10 हजार रन और 250 विकेट लिये हैं।

10 हजार रन का रिकॉर्ड
टेस्ट में 3731 रन बनाये हैं, जबकि वनडे में उन्होंने 5757 रन बनाये हैं और टी-20 में उनके नाम 1400 से अधिक रन हैं।

हर प्रारूप में लिये हैं विकेट
टेस्ट में उनके नाम 75, वनडे में 168 और टी-20 में 46 विकेट लेने का रिकॉर्ड वॉटसन के नाम हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications