Pics: आखिरकार रैना-प्रियंका का हुआ मिलन, पेरिस में मना हनीमून
नई दिल्ली। आईपीएल के बिजी कार्यक्रम के कारण नये-नवेले दुल्हे सुरेश रैना अपनी नई नवेली दुल्हन प्रियंका के साथ वक्त नहीं बिता नहीं पाये थे। अपनी बेचैनी और अपने प्यार का इजहार उन्होंने ट्विटर पर बयां भी किया था लेकिन अब चूंकि आईपीएल खत्म हो चुका है और बांग्लादेश टूर में अभी वक्त है तो रैना मियां ने बिना देर किये अपनी दुल्हन को लेकर पेरिस चले गये अपने हनीमून के लिए।
प्रियंका के लिए रैना ने लिखा..अब तुम्हें देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता माई लव
पेरिस पहुंचकर दोनों ने साथ वक्त बिताया और अपने मीठे लम्हों की तस्वीरें सुरेश रैना ने ट्विटर पर पोस्ट भी की है। गौरतलब है कि प्रियंका और रैना की शादी 3 अप्रैल 2015 को दि्ल्ली में हुई थी और आठ अप्रैल से आईपीएल 8 शुरू होने जा रहा था जिसके लिए रैना को चेन्नई जाना था। इसलिए रैना और प्रियंका ज्यादा वक्त साथ नहीं बिता पाये थे।
देखें: शादी के बाद सुरेश रैना और उनकी पत्नी प्रियंका की पहली तस्वीर
मालूम हो कि प्रियंका, रैना की बचपन की दोस्त है लेकिन दोनों में प्यार शादी के दौरान ही हुआ है, प्रियंका, रैना की मम्मी की बचपन की दोस्त की बेटी है, इसलिए रैना ने शादी में कहा था कि यह मैच मम्मी ने फिक्स किया है।
नीचे की स्लाइडों के जरिए आप भी देखिये हनीमून कपल की खूबसूरत तस्वीरें...

सुरेश रैना-प्रियंका चौधरी और पेरिस की एक शाम
है ना दोनों परफेक्ट कपल...वाकई में सुरेश रैना-प्रियंका चौधरी ने पेरिस की इस शाम को और भी खूबसूरत बना दिया है।

3 अप्रैल 2015
प्रियंका और रैना की शादी 3 अप्रैल 2015 को दि्ल्ली में हुई थी, दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं।

अब हम साथ में.. पेरिस में..
रैना ने ट्विटर पर लिखा है... हम अपनी प्रोफेशनल जिम्मेदारियों के कारण एक महीने से मिल नहीं पाये थे लेकिन फाइनली अब हम साथ में पेरिस में हैं।

बचपन की दोस्त
प्रियंका, रैना की बचपन की दोस्त है लेकिन दोनों में प्यार शादी के दौरान ही हुआ है।

बांग्लादेश टूर
रैना को अगले महीने बांग्लादेश टूर पर जाना है, ऐसे में रैना ने प्रियंका के साथ वक्त बताने का यह मौका बिल्कुल नहीं छोड़ा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications