For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस धाकड़ खिलाड़ी ने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया ने शेन वॉटसन की कदर नहीं की'

नई दिल्ली। आईपीएल 11 में चेन्नई सुपरकिंग्स को चैंपियन बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज शेन वॉटसन को लेकर उन्हीं के देश के एक खिलाड़ी ने बेहद चौंकाने वाली बात कही है। दरअसल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फाइनल में नाबाद शतक लगाने वाले शेन वॉटसन को लेकर स्टोनिस ने कहा कि वे अभी भी ऑस्ट्रलिया के लिए खेल सकते हैं। वॉटसन ने फाइनल में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 57 गेंदों में 117 रनों की पारी खेली थी।

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने स्टोनिस के हवाले से लिखा है, "वह अभी भी ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल सकते हैं, लेकिन मेरा मानना है कि वह अभी परिवार के साथ समय बिताने का लुत्फ उठा रहे हैं। वह साथ ही दूसरे टूर्नामेंट खेलने का लुत्फ ले रहे हैं।"

स्टोइनिस ने कहा, 'मैंने महसूस किया है कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की पीली जर्सी में खेलने वाले इस दिग्गज खिलाड़ी की ऑस्ट्रेलियाई फैंस ने कभी कीमत ही नहीं समझी।' स्टोइनिस के मुताबिक वॉटसन में अभी भी ऑस्ट्रेलिया के लिए टी-20 खेलने का दम है। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि जब ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल रहे थे तब ऑस्ट्रेलियाई पब्लिक ने उनकी प्रतिभा को पहचाना।"

आपको बता दें कि आईपीएल 11 में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते हुए शेन वॉटसन ने 15 पारियों में 40 की औसत और 154 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से कुल 555 रन बनाए हैं, जिसमें दो बेहतरीन शतकीय पारी भी शामिल हैं। स्टोइनिस आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेले थे। लेकिन वे शेन वॉटसन को अपना मेंटॉर मानते हैं।

Story first published: Tuesday, May 29, 2018, 16:49 [IST]
Other articles published on May 29, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+