Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पेस-ब्लैक यूएस ओपन के सेमीफ़ाइनल में

भारत के लिएंडर पेस और उनकी जोड़ीदार यूएस ओपन में मिक्सड डबल्स के सेमीफ़ाइनल में पहुँच गए हैं. भूपति पुरुषों के डबल्स से बाहर हो गए हैं.

वहीं महेश भूपति पुरुषों के डबल्स मुकाबले से बाहर हो गए हैं.

पेस ने ज़िम्बाब्वे की कारा ब्लैक के साथ मिलकर मिक्सड डबल्स में अपनी जोड़ी बनाई है.

पाँचवी वरयीता प्राप्त इस जोडी ने चेक गणराज्य के मार्टिन डेम और व्लादिमिरा को 7-5, 6-2 से हराया.

अब पेस-ब्लैक का मुकाबला ब्यॉर्कमैन-नादिया पेत्रोवा से होगा.

पेस और चेक गणराज्य के लूकास ड्लोही अमरीकी ओपन टेनिस प्रतियोगिता के पुरुषों के क्वार्टर फ़ाइनल में भी जगह बना चुके हैं. पेस-ड्लोही ने दक्षिण अफ़्रीका के रिक डे वोएस्त और ऑस्ट्रेलिया की एशले फिशर की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से हराया था.

वहीं महेश भूपति और मार्क नोल्स पुरुषों के डबल्स में तीसरे दौर में 6-2, 4-6, 4-6 से हार गए. उनका मुकाबला अर्जेंटीना के मैक्सिमो गोज़ालिस और युआन मोनैको से थी.

भूपति मिक्सड डबल्स मुकाबले से पहले ही बाहर हो चुके हैं. जूनियर वर्ग में भी भारत को निराशा हाथ लगी. पाँचवी वरीयता प्राप्त युकी भांभरी और फ़िलिप क्राजिनोविच की जोड़ी पहले ही दौर में 1-6, 6-5, 7-10 से हार गई.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+