For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2018 में शेन वाटसन की सफलता के पीछे है यह भारतीय दिग्गज खिलाड़ी, उन्होंने खुद बताया कैसे मिली मदद

नई दिल्ली। आईपीएल 11 के मुकाबलों की अगर बात करें तो इस सीजन के लीग मुकाबले अब समाप्त हो गए हैं। सभी प्रशंसकों की नजर अब इस बात पर टिकी है की इस सीजन आईपीएल की इस सीरीज पर कौन सी टीम कब्जा करेगी। प्लेऑफ का पहला मुकाबला अंक तालिका में शीर्ष दो टीमों यानी की महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग और हैदराबाद के बीच मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े में खेला जाएगा। दोनो ही टीमों ने इस सीजन में 14 मुकाबले खेले हैं और 9 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। इस सीजन की अगर बात करें तो महेंद्र सिहं धोनी के लिए यह सीजन बेहद खास रहा है,उन्होंने इस सीजन अपनी बल्लेबाजी के दम पर भारत को कई मुकाबले जिताए हैं। धोनी की कप्तानी और उनके फैसले के दिवानों की क्रिकेट जगत में कोई कमी नहीं है, लेकिन हाल ही में धोनी की तारीफ में शेन वॉटसन ने कुछ ऐसा कहा जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

वॉटसन ने कुछ इस तरह की तारीफः चेन्नई सुपरकिंग के ओपनर बल्लेबाज और ऑस्ट्रलिया के आलराउंडर शेन वॉटसन ने कहा की मैं खुद को बहुत भाग्यशाली समझता हूं की मैं धोनी की कप्तानी में ओपनिंग कर रहा हूं और उन्होंने मुझे यह मौका दिया है। गौरतलब हो वॉटसन ने इस सीजन बेहतर प्रदर्शन कियी है और 438 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक भी शामिल हैं। वहीं गेंदबाजी करते हुए वाटसन ने 6 विकेट भी झटके हैं। धोनी की तारीफ में वॉटसन ने कहा की धोनी को पता है की किस समय किसे बल्लेबाजी के लिए भेजना है और किसे गेंदबाजी कराना है। उन्होंने कहा की धोनी का दिमाग तेजी से चलता है और मैं बहुत भाग्यशाली हूं की मैं ऐसे महान खिलाड़ियों के साथ खेलता हूं। वॉटसन ने कहा की जब टीम लक्ष्य का पीछा करती है तो धोनी को पता है की उन्हें क्या करना है। गौरतलब हो की आईपीएल का पहला प्लेऑफ मुकाबला हैदराबाद और चेन्नई के बीच वानखेड़े के मैदान पर खेला जाना है।

Story first published: Tuesday, May 22, 2018, 15:37 [IST]
Other articles published on May 22, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+