For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शेन वाॅटसन ने चुने भारत से 2 अपने पसंदीदा कप्तान, कोहली को किया रिजेक्ट

नई दिल्ली। वैसे तो कप्तान विराट कोहली माैजूदा सयम सफल कप्तानों में से एक हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने कई उपलब्धियां हासिल कीं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वाॅटसन से जब अपने पसंदीदा कप्तान चुनने के लिए कहा गया तो उन्होंने कोहली को रिजेक्ट कर दिया। वाॅटसन ने 4 कप्तानों के नाम लिए जिनका अंदाज उन्हें पसंद आता है। इसमें रिकी पोंटिंग और शेन वाॅर्न का नाम था रहा साथ ही भारत के राहुल द्रविड़ और महेंद्र सिंह धोनी को अपना पसंदीदा कप्तान चुना।

वॉटसन ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने क्रिकेट करियर से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए हैं। इस दाैरान उन्होंने बताया कि पोटिंग, शेन वाॅर्न, राहुल द्रविड़ और धोनी उनके पसंदीदा खिलाड़ी हैं। वाॅटसन ने पोंटिंग की कप्तानी के समय खुद को चमकाया था। इसके बाद 2008-11 तक शेन वाॅर्न ने राजस्थान राॅयल्स की कप्तानी की जिसमें वाॅटसन टीम के हिस्सा रहे। फिर द्रविड़ के अंडर भी वाॅटसन खेले। द्रविड़ ने 2012 और 2013 में राजस्थान रॉयल्स के लिए कप्तानी की थी। वहीं वॉटसन ने मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली जो आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स की कप्तानी करते हैं, उनके अंडर में भी 2016 और 2017 में खेला है।

अब बाॅटसन चेन्ननई सुपर किंग्स से जुड़े हैं जिसके कप्तान धोनी हैं। चेन्नई ने 2 साल का बैन झेलने के बाद 2018 में वापसी की थी। इस दाैरान फ्रेंचाइजी ने वाॅटसन को अपने साथ शामिल कर लिया था। आईपीएल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना तीसरा आईपीएल खिताब जीता था. उन्होंने 2018 के आईपीएल फाइनल में सीएसके को ट्रॉफी लेने में मदद करने के लिए नाबाद 117 रन बनाए थे। 2019 के फाइनल में भी खिलाड़ी ने चेन्नई के लिए खून बहते हुए घुटने के साथ 80 रन की पारी खेलकर टीम को जीत की कगार तक पहुंचाया था। मगर 1 रन से मैच के साथ ही चेन्नई ने खिताब भी गंवा दिया था। अब सीनियर खिलाड़ी को 2020 आईपीएल के लिए बरकरार रखा है।

Story first published: Thursday, January 23, 2020, 20:17 [IST]
Other articles published on Jan 23, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+