For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: शेन वाॅटसन के बेटे का काैन है 'फेवरेट' क्रिकेटर, इंटरव्यू में हुआ खुलासा

नई दिल्ली। शेन वाॅटसन ने मंगलवार को हुए आईपीएल के 12वें सत्र में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेल चेन्नई को जीत दिलाई । इसी के साथ चेन्नई ने प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है। चेन्नई की यह 11 मैचों में 9 जीत रही और वह 16 अंकों के साथ अंकतालिका में पहले स्थान पर काबिज है। वाॅटसन ने 53 गेंदों में 96 रनों की पारी खेली, जिसमें 9 चाैके व 6 छक्के शामिल रहे। जीत के बाद वाॅटसन ने अपने बेटे विलियम वॉटसन का इंटरव्यू भी लिया। इस पूरे इंटरव्यू का वीडियो आईपीएल ने अपने सोशल मीडिया जारी किया जिसमें शेन वॉटसन का बेटा विलियम चेन्नई की टी-शर्ट पहने नजर आ रहा है।

इस इंटरव्यू में वॉटसन के बटे विलियम ने खुलासा किया कि उनके फेवरेट प्लेयर धोनी हैं। इसके बाद जब वॉटसन ने अपने बेटे से इसकी वजह पूछी तो उन्होंने कहा कि धोनी हमेशा छक्के लगाते हैं। बता दें कि आईपीएल के 12वें संस्करण के दौरान धोनी कई बार टीम के साथी खिलाड़ियों के बच्चों के साथ मस्ती करते नजर आ चुके हैं।

बता दें कि इस मुकाबले में चेन्नई ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वार्नर के 57 और मनीष पांडे की नाबाद 83 रनों की मदद से चेन्नई को 176 रनों का लक्ष्य दिया लेकिन जवाब में चेन्नई ने शेन वाॅटसन की बदाैलत 1 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। इस जीत के बाद वॉटसन ने धोनी और कोच का धन्यवाद किया। वॉटसन ने कहा, "मैं स्टीफन फ्लेमिंग और एमएस धोनी का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया। यदि मैं इस तरह से इतने मैचों में रन नहीं बना पाता तो पिछली टीम में काफी पहले बाहर कर दिया गया होता।"

Story first published: Wednesday, April 24, 2019, 22:38 [IST]
Other articles published on Apr 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+