For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अपने बर्ताव पर शर्मिंदा गैब्रियल ने मांगी माफी, रूट से पूछा था- तुम लड़कों को पसंद करते हो?

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेनॉन गैब्रियल को अंग्रेज कप्तान जो रूट के साथ अपमानजनक व्यवहार करने के लिए चार वनडे मैचों का निलंबन झेलना पड़ा है। अब गैब्रियल ने इस प्रकरण के चलते रूट से बिना किसी शर्त के माफी भी मांग ली है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने गैब्रिएल को वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच सेंट लूसिया में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान रूट को समलैंगिकता से संबंधित टिप्पणी करने का दोषी पाया था।

माफी मांगते हुए गैब्रियल ने कहा, 'मेरे टीम साथी और इंग्लैंड टीम के सदस्य, खासकर उनके कप्तान रूट, मैं अपनी टिप्पणी के लिए बिना किसी शर्त के माफी मांगता हूं।' उन्होंने कहा, 'मुझे पता है कि यह अपमानजनक था और इसके लिए मुझे बेहद अफसोस है। आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन के बाद गैब्रियल पर मैच फीस का 75 प्रतिशत जुर्माना लगाने के साथ-साथ उनके खाते में तीन डीमेरिट अंक 24 महीने के अंदर और जुड़ गए थे जिसके चलते उनके खाते में कुल आठ डिमेरिट अंक हो गए थे। इसी कारण उन पर चार मैचों का प्रतिबंध लगाया गया।

इस तेज गेंदबाज ने मैदान पर हुए इस विवादापस्द वाक्ये को याद करते हुए कहा कि उस समय में दबाव से उभरने की कोशिश कर रहा था और रूट मुझे देखकर मुस्करा रहे थे। ऐसे में उन्होंने रूट से कहा कि तुम मुझे देखकर मुस्कारा क्यों रहे हो? क्या तुम लड़कों को पसंद करते हो।? इसके बाद रूट ने जो गैब्रियल को कहा वह स्टंप माइक के द्वारा सुन लिया गया। रूट ने जो कहा वह इस तरह था- ''इसे अपमान के रूप में न लो। समलैंगिक होने में कुछ भी गलत नहीं है।' बता दें कि यह टेस्ट मैच वेस्टइंडीज हार गया था लेकिन शुरू के दो टेस्ट मैचों में मिली जीत के आधार पर कैरेबियाई टीम ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की। निश्चित रूप से यह कैरेबियाई टेस्ट क्रिकेट के लिए एक संजीवनी है।

Story first published: Friday, February 15, 2019, 9:57 [IST]
Other articles published on Feb 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+