For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जो रूट पर कथित समलैंगिक टिपप्णी करने के चलते चार मैचों के लिए निलंबित हुए गैब्रियल

नई दिल्ली। स्लेजिंग भी टेस्ट क्रिकेट में एक गैर आधिकारिक पंरपरा का हिस्सा सा बन चुकी है। लेकिन इसकी भी अपनी मर्यादा होती है और जब कोई खिलाड़ी इसकी सीमा लांघने का प्रयास करता है तो उसका वही हाल होता है जो आजकल विंडीज के तेज गेंदबाज शेनन गैब्रियल का हो रहा है। गैब्रियल ने वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच जारी तीसरे टेस्ट मैच में अंग्रेज कप्तान जो रूट पर अपना आपा तब खो दिया जब जो रूट एक बड़ी पारी की ओर बढ़ रहे थे। इंग्लैंड की टीम जब अपनी दूसरी पारी में विशाल लीड की ओर बढ़ती दिख रही थी, तो इस बीच गैब्रियल ने उन्हें 'होमोफोबिक' कहा।

बता दें कि होमोफोबिक वे लोग होते हैं जो होमोसेक्सुअल्टी को गलत समझते हैं। हालांकि इस मैच में शतक जड़ने वाले रूट इससे ज्यादा विचलित नहीं हुए और उन्होंने तुरंत इस तेज गेंदबाज पर तंज कसते हुए कहा, 'इसे बेइज्जती के रूप में इस्तेमाल न करो। गे होने में कुछ भी गलत नहीं।' रूट की यह बात स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गई और बाद में सबने सुनी। हालांकि गैब्रियल ने रूट को होमोफोबिक कहा लेकिन वह स्टंप माइक में रिकॉर्ड नहीं हो पाया क्योंकि तब यह गेंदबाज स्टंप से दूरी बनाए हुए था।

गैब्रियल को आईसीसी ने इस टिप्पणी के कारण आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाते हुए चार वनडे मैचों के लिए निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही उन पर मैच फीस का 75 प्रतिशत जुर्माना भी लगा है। गैब्रियल को आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट 2.13 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। इस उल्लंघन के कारण उन्हें तीन डीमेरिट अंक मिले। बता दें कि इंग्लिश टीम ने यह मैच एक दिन बाकी रहते हुए 232 रनों से जीत लिया था। हालांकि तीन मैचों की सीरीज के शुरू के दो टेस्ट विंडीज पहले ही अपने नाम कर चुका था और यह सीरीज भी मेजबान विंडीज के नाम रही।

Story first published: Thursday, February 14, 2019, 9:37 [IST]
Other articles published on Feb 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+