For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

गैब्रियल ने कहा- इंग्लैंड के खिलाफ रणनीति में बदलाव लाने की अब जरूरत नहीं

नई दिल्ली। विंडीज क्रिकेट टीम अब लंबे समय बाद मैदान पर उतरने के लिए तैयार है। इंग्लैंड के खिलाफ 8 जुलाई से शुरू होने जा रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए विंडीज गेंदबाज तैयार है। उनके तेज गेंदबाज शैनोन गैब्रियल का कहना है कि इंग्लैंड पर दबदबा बनाने के लिए वो अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए उन्हें रणनीति में बदलाब लाने की आवश्यकता भी नहीं है।

गैब्रियल वही रणनीति अपनाएंगे जो उन्होंने 2019 में घर में इंग्लैंड के खिलाफ अपनाई थी। विंडीज ने अपने तेज गेंदबाजों के दम पर इंग्लैंड को अपने घर में 2-1 से हरा दिया था। इस जीत में तेज गेंदबाजी आक्रमण का कमान गैब्रिएल ने संभाली थी। गैब्रिएल ने कहा है कि रणनीति में ज्यादा बदलाव नहीं आएगा।

गैब्रिएल ने सीरीज शुरू होने से पहले कहा, "मुझे नहीं लगता कि हमने कैरिबिया में जो रणनीति अपनाई थी उसमें ज्यादा बदलाव होगा। हमने तेजी का इस्तेमाल किया था और इसने काम किया था और हम उसमें सफल भी रहे थे। ऐसे में मुझे नहीं लगता कि हमें कुछ सुधारने की जरूरत है।" इसके अलावा गैब्रिएल ने कहा कि लंबे समय तक खेल से दूर रहने के बाद, लगभग छह-सात महीने हो गए हैं, आप वापसी के लिए भूखे रहते हो। मैं वार्मअप मैचों के लिए तैयार हूं और फिर आगे की सोचेंगे। मैंने यहां पहले कुछ और टेस्ट मैच खेले हैं। मुझे पता है कि यहां कैसे तैयारी की जाती है। मैंने जब अंतिम बार विंडीज के लिए खेला था वो भारत के खिलाफ सीरीज में खेला था, जमैका में। मैं खेलना चाहता हूं। मैं इंग्लैंड के खिलाफ खेलने के लिए तैयार।"

Story first published: Saturday, June 20, 2020, 18:12 [IST]
Other articles published on Jun 20, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+