लंदन, 10 मई (आईएएनएस)। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के चेयरमैन गिल्स क्लार्क ने कहा है कि आईपीएल के निलंबित चेयरमैन ललित मोदी के साथ इंग्लैंड में ट्वेंटी-20 लीग फ्रेंचाइजी स्थापित करने के सिलसिले में बातचीत करने के लिए लंकाशायर, वार्विकशायर और यार्कशायर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी।
स्थानीय समाचार पत्र 'द डेली टेलीग्राफ' के अनुसार क्लार्क ने कहा है, "हमने पहले ही इस मामले से जुड़े अधिकारियों और काउंटियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।"
समाचार पत्र ने क्लार्क के हवाले से लिखा है कि क्लार्क ने दावा किया है कि यह अभी केवल एक मसौदा भर है। यह कोई औपचारिक दस्तावेज नहीं है।
खबरों के अनुसार मार्च के अंत में ईसीबी को बिना बताए तीनों काउंटियों के अधिकारियों ने ललित मोदी से मुलाकात की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।