आईपीएल : राजस्थान रॉयल्स के 3 विकेट गिरे (लीड-1)
राजस्थान की ओर से फैज फजल 24 और एडम वोग्स 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स का पहला विकेट नमन ओझा के रूप में गिरा। वह 10 गेंदों में तीन चौके की मदद से 13 रन बनाकर श्रीसंत की गेंद पर श्रीवास्तव को कैच दे बैठे।
एमजे लुंब ने 30 गेंदों में सात चौके की मदद से शानदार 41 रन बनाए। चावला की गेंद पर विकेटकीपर संगकारा ने उन्हें स्टंप आउट किया। यूसुफ पठान ने 19 गेंदों में एक चौके औेर एक छक्के की मदद से 28 रन बनाए। श्रीवास्तव की गेंद पर युवराज सिंह ने उनका कैच पकड़ा।
आईपीएल के तीसरे संस्करण में दोनों टीमों का यह पांचवां मुकाबला है। श्रीलंका के कुमार संगकारा की कप्तानी में खेल रही किंग्स इलेवन की टीम ने अब तक सिर्फ एक मैच में जीत हासिल की है जबकि 2008 में खिताब जीतने वाली राजस्थान की टीम को भी अब तक एक ही जीत मिली है।
शेन वार्न की कप्तानी वाली राजस्थान की टीम ने रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइर्ड्स को पराजित किया था जबकि किंग्स इलेवन ने आईपीएल-3 में सुपर ओवर तक खिंचे अब तक के एकमात्र मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत हासिल की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications