मुंबई। लोढ़ा समिति की सिफारिशों के मंजूर होने के बाद पद छोड़ने के दबाव का सामना कर रहे शरद पवार ने आज मुंबई क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद के इस्तीफा दे दिया है।
सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में बदलाव के लिये जस्टिस आर एम लोढा के नेतृत्व में बनी समिति की सिफारिशें मंजूर करते हुये 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को इसका सदस्य बनने पर रोक लगा दी थी।
इसके बाद से पदों पर जमें 70 साल से ज्यादा उम्र के पदाधिकारियों पर पद छोड़ने का दबाव था। सुप्रीम कोर्ट के लगातार सख्त रुख और जस्टिस लोढा की सिफारिशों को लेकर बीसीसीआई और कोर्ट में भी ठनी हुई है।
Sharad Pawar steps down from the post of Mumbai Cricket Association's (MCA) President pic.twitter.com/Xsg237povL
— ANI (@ANI_news) December 17, 2016
पिछले कुछ समय से शरद पवार के मुंबई क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की चर्चा थी, आज उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। 76 साल के पवार लंबे समय से बीसीसीआई से जुड़े रहे हैं।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और केंद्र में मंत्री रह चुके नेश्नेलिस्ट कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार वर्ष 2005 से 2008 तक बीसीसीआई के चेयरमैन, जबकि वर्ष 2010 से 2012 तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष रहे हैं।