बीसीसीआई के पूर्व प्रमुख और राजनेता शरद पवार ने औपचारिक तौर पर आईसीसी अध्यक्ष का पद संभाल लिया है.
उन्होंने डेविड मॉर्गन की जगह ली है. जगमोहन डामलिया के बाद आईसीसी अध्यक्ष बनने वाले वे दूसरे भारतीय हैं.
सिंगापुर में हुए समारोह में शरद पवार ने अध्यक्ष पद संभाला.
शरद पवार ऐसे समय आईसीसी अध्यक्ष बने हैं जब अगले वर्ष भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश में विश्व कप का आयोजन होना है.
वहीं आईसीसी के उपाध्यक्ष पद के लिए बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री जॉन हावर्ड का नामांकन ख़ारिज कर दिया गया था.
ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के क्रिकेट बोर्डों ने संयुक्त रूप से जॉन हावर्ड का नाम उपाध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया था.
जॉन हावर्ड का श्रीलंका, ज़िम्बाब्वे और दक्षिण अफ़्रीका ने खुलकर विरोध किया था.