शार्दुल ठाकुर को गिफ्ट में मिली नई महिंद्रा SUV, आनंद महिंद्रा को ऐसे कहा थैंक्यू
नई दिल्लीः भारत के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने शुक्रवार को अपनी नई कार दिखाई है जो उनको आनंद महिंद्रा से मिली है। आनंद महिंद्रा महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन है और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में भारतीय युवाओं के शानदार प्रदर्शन के बाद घोषणा की थी कि वह कुछ खिलाड़ियों को अपनी नई थार एसयूवी कार गिफ्ट करेंगे। उन खिलाड़ियों में शार्दुल ठाकुर का भी नाम था और अब मिस्टर महेंद्र ने अपना वादा निभाते हुए युवा भारतीयों को वह कार गिफ्ट कर दी है।
शार्दुल के अलावा यह कार शुभ्मन गिल, टी नटराजन, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर और नवदीप सैनी को भी मिली है। इन सभी का ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर टेस्ट सीरीज में मिली 2-1 से जीत में अहम रोल था। शार्दुल ठाकुर ने ट्विटर पर अपनी नई एसयूवी की फोटो पोस्ट की है जो कि काफी शानदार लग रही है और उन्होंने इसको ऑस्ट्रेलिया में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस की एक पहचान के तौर पर स्वीकार किया है।
आपको बता दें आनंद महिंद्रा भारतीय क्रिकेट को करीब से फॉलो करते हैं और वे ऐसे कई मौकों पर न केवल क्रिकेट बल्कि अन्य भारतीय खेलों में भी दिलचस्प ट्वीट कर चुके हैं।
शार्दुल ठाकुर ने आनंद महिंद्रा का धन्यवाद अदा करते हुए ट्वीट किया है कि नई महिंद्रा थार आ चुकी है। महिंद्रा वालों ने इसको बहुत ही बेहतरीन तरीके से बनाया है और यह काफी मजबूत है और मैं इस एसयूवी को चला कर बहुत खुश हूं। यह एक ऐसी भावना है जिसको हमारे देश के युवा देखेंगे। मैं एक बार फिर से श्री आनंद महेंद्र जी का धन्यवाद अदा करता हूं जिन्होंने आस्ट्रेलिया दौरे पर हमारे प्रयास को एक पहचान दी है।
इसके अलावा टी नटराजन को भी एक ऐसा ही तोहफा मिला जिसके बाद नटराजन ने अपनी साइन की हुई जर्सी एक रिटर्न गिफ्ट के तौर पर मिस्टर महेंद्र को भेंट की है। आपको बता दे कि गाबा में हुए अंतिम मुकाबले में शार्दुल ठाकुर और वाशिंगटन सुंदर के बीच शानदार भागीदारी हुई थी जिसके दम पर भारत मैच निकालने में कामयाब रहा था। शार्दुल ठाकुर ने गेंदबाजी करते हुए भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था उन्होंने उस मैच में 7 विकेट लिए थे जबकि पहली पारी में अर्धशतक भी बनाया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

