Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फ़ाइनल में पहुँचीं सानिया

भारत की सानिया मिर्ज़ा कनाडा के वैंकूवर शहर में चल रही अंतरराष्ट्रीय टेनिस फ़ेडरेशन (आईटीएफ़) प्रतियोगिता के फ़ाइनल में पहुँच गई हैं.

एक संघर्षपूर्ण सेमी फ़ाइनल मैच में सानिया ने कनाडा की शैरोन फ़िचमैन को तीन सेटों के मैच में 6-7, 6-3 और 6-2 से मात दी.

फ़ाइनल में सानिया का मुक़ाबला दूसरी वरीयता प्राप्त कनाडा की ही स्टीफ़ेनी ड्यूबोइस से होगी.

ड्यूबोइस ने दूसरे सेमी फ़ाइनल में अमरीका की मशोना वॉशिंगटन को 6-2, 4-6 और 6-3 से हराया.

सानिया और फ़िचमैन के बीच सेमी फ़ाइनल मैच बारिश के कारण प्रभावित हुआ और देर तक चला.

एक बार फिर सानिया के लिए मुक़ाबला कड़ा साबित हुआ और नतीजा तीन सेटों में निकला.

कड़ी टक्कर पहले सेट में एक समय सानिया 4-1 से आगे थी. लेकिन इसी स्कोर पर उन्हें फ़िचमैन ने कड़ी टक्कर दी और आख़िरकार सानिया टाई ब्रेकर में सेट हार गईं.

पहले सेट में एक समय सानिया 4-1 से आगे थी. लेकिन इसी स्कोर पर उन्हें फ़िचमैन ने कड़ी टक्कर दी और आख़िरकार सानिया टाई ब्रेकर में सेट हार गईं.

हालाँकि सानिया को अगले दोनों सेट जीतने में कोई मुश्किल नहीं आई. दूसरा सेट उन्होंने 6-3 से जीता. दूसरे सेट में भी सानिया की सर्विस दो बार टूटी और सानिया ने फ़िचमैन की सर्विस तीन बार तोड़ी. तीसरे सेट में तो सानिया का कोई तोड़ ही नहीं था. उन्होंने 6-2 से सेट जीतकर फ़ाइनल में जगह बनाई.

अगर सानिया इस प्रतियोगिता का ख़िताब अपने नाम कर लेती हैं, तो कुछ दिनों के अंदर उनका ये दूसरा आईटीएफ़ ख़िताब होगा. हाल ही में उन्होंने लेक्सिंगटन चैलेंजर टूर्नामेंट का ख़िताब जीता था.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+