For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शार्दुल ठाकुर बोले- मैं खुद को एक सेट बल्लेबाज समझ रहा था, ध्यान गेंद को हिट करने पर था

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने कटक में हुए आखिरी वनडे मुकाबले में विंडीज को 4 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। विंडीज 315 रन बनाने के बावजूज अंतिम पलों में मैच गंवा बैठी। हालांकि जब विराट कोहली 47वें ओवर की पहली गेंद प 85 रन बनाकर आउट हुए तो विंडीज का पलड़ा भारी लगने लगा लेकिन कोहली के आउट होने के बाद क्रीज पर आए शार्दुल ठाकुर ने गजब खेल दिखाते हुए मैच जितवा दिया। मैच के बाद शार्दुल ने बयान देते हुए कहा कि वो क्रीज पर बल्ला चलाने का प्लान पहले से ही बना चुके थे।

शार्दुल ने कहा, '' अगर मैं कोहली के आउट होने के बारे में सोचता तो मैं दबाव में आ जाता। लेकिन महत्वपूर्ण बात यह थी कि मैं खुद को एक सेट बल्लेबाज समझ रहा था। मेरा पूरा ध्यान गेंद को हिट करने पर था। आज मेरा दिन था जो आया और बहुत अच्छे से गया। मुझे पता है कि मेरे पास बल्लेबाजी करने की प्रतिभा है। अगर मैं टीम की जरूरत होने पर इन 20-25 रनों का योगदान दे सकता हूं, तो मुझे खुशी होगी। आगे जाकर मैं और अभ्यास करना चाहूंगा। मुझे बल्ले से योगदान देने में खुशी होगी।''

बता दें कि कोहली के आउट होने के बाद 29 गेंदों में भारत को जीत के लिए 30 रन चाहिए थे। ऐसे में शार्दुल आए और उन्होंने महज 7 गेंदों में नाबाद 17 रन ठोकते हुए विंडीज की हार तय कर दी। उनकी पारी में 2 चाैके व एक छक्का शामिल रहा जिसे देख कोहली ड्रेसिंग रूम में जश्न मनाते हुए भी दिखे। विंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 316 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे विराट कंपनी ने 8 गेंदे रहते हासिल कर लिया। कोहली के अलावा रोहित शर्मा(63) व केएल राहुल(77) ने अर्धशतकीय पारी खेली।

Story first published: Monday, December 23, 2019, 13:47 [IST]
Other articles published on Dec 23, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+