ट्वेंटी-20 महिला विश्व कप : डॉटिन के नाम पहला शतक
डॉटिन न सिर्फ विश्व कप में शतक लगाने वाले पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं बल्कि उन्होंने सिर्फ 38 गेंदों पर अपना शतक पूरा करके एक बेहतरीन मुकाम भी हासिल किया। अपनी 45 गेंदों की पारी में डॉटिन ने सात चौके और नौ छक्के लगाए।
डॉटिन ने अपनी शतकीय पारी के दौरान पहले 50 रन बनाने के लिए 25 गेंदों का सामना किया और फिर अगले 50 रन उन्होंने मात्र 13 गेंदों पर जोड़ डाले।
इस पारी ने डॉटिन को पुरुष टीम के कप्तान क्रिस गेल की कतार में लाकर खड़ा कर दिया है। गेल ने 2007 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित विश्व कप के पहले संस्करण के उद्घाटन मैच में पहला ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाया था।
इस तरह उनके नाम सबसे तेज शतक और एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकार्ड भी दर्ज हुआ। इससे पहले किसी भी बल्लेबाज ने एक पारी में तीन से अधिक छक्के नहीं लगाए थे। न्यूजीलैंड की एलआर डूलन ने 2009 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी 41 रनों की पारी में तीन छक्के लगाए थे।
18 वर्षीया डॉटिन से पहले विश्व कप में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का रिकार्ड न्यूजीलैंड की बल्लेबाज एमी वॉटकिंस के नाम था। वॉटकिंस ने 2009 में इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप के पहले संस्करण के दौरान भारत के खिलाफ 58 गेंदों पर 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाग 89 रन बनाए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications